फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शशि थरूर के 'चिल्लर' वाले ट्वीट का मानुषी छिल्लर ने दिया मुंह तोड़ जवाब

Wed, 22 Nov 2017 05:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Nov 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
manushi chhillar answered shashi tharoor's tweet
shashi tharoor and manushi chillar

मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर के नाम का मजाक बनाया गया। यह काम और किसी ने नहीं बल्कि कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर किया था। थरूर ने छिल्लर को 'चिल्लर' लिख कर संबोधित किया। इस पर मानुषी भी चुप नहीं बैठीं और शशि थरूर को करारा जवाब दे डाला।

manushi chhillar answered shashi tharoor's tweet
manushi chhillar

मानूषी ने कहा कि वो ऐसी बातों से दुखी नहीं होने वालीं। टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन के एक ट्वीट पर मानूषी ने ऐसा कहा। विनीत ने ट्वीट किया,'मैंने शशि थरूर का ट्वीट देखा। मुझे उसमें कुछ भी अपमानजनक नहीं लगा। हमें ऐसे ह्यूमर के लिए अपने अंदर और ज्यादा सहनशक्ति लाने की जरूरत है।'

manushi chhillar answered shashi tharoor's tweet
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर

मानुषी ने इसका जवाब देते हुए ट्वीट किया,'आपकी इस बात से मैं सहमत हूं। एक लड़की जिसने अभी दुनिया जीती है वो ऐसी टिप्पणी से दुखी नहीं हो सकती। 'चिल्लर' कहना एक बहुत छोटी चीज है, हमें छिल्लर के अंदर का 'चिल' नहीं भूलना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
manushi chhillar answered shashi tharoor's tweet
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर

मानुषी के जवाब के बाद थरूर ने माफी मांगते हुए ट्वीट किया,'मानुषी तुम खूबसूरत, होशियार और समझदार हो और अगर मेरी इस बात से तुम्हे या तुम्हारे परिवार के किसी भी सदस्य को ठेस पहुंची है तो उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। हर भारतीय की तरह मुझे भी तुम पर गर्व है।'

विज्ञापन
manushi chhillar answered shashi tharoor's tweet
manushi chhillar - फोटो : facebook

मालूम हो कि शनिवार को मानुषी छिल्लर ने विश्व सुंदरी 2017 का ताज अपने नाम किया। थरूर ने मानुषी के नाम का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया,'देश में नोटबंदी करना एक गलती साबित हुई! भाजपा ने भी यह महसूस किया होगा कि भारतीय रुपया विश्व पर छा गया: देखो, अपनी चिल्लर तक मिस वर्ल्ड बन गई।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed