इस ग्लैमरस लड़की को देख कर कोई भी पहली निगाह में उसे हिरोइन या मॉडल समझने की भूल कर सकता है। मणिका के साथ असल जिंदगी में भी ऐसा ही हुआ। उनके जानने वाले हर शख्स ने उन्हें मॉडलिंग में कैरियर बनाने की सलाह दी और एक समय में वो खेल छोड़ने भी वाली थीं।
2 of 11
manika batra
- फोटो : अमर उजाला
इस उधेड़-बुन के चलते मणिका भी समझ नहीं पा रही थी कि वो करे तो क्या करे। आखिर में उन्होंने मॉडलिंग में किस्मत आजमाने का फैसला किया लेकिन जल्द ही उन्हें पता चल गया कि ये उनका क्षेत्र नहीं है। इस दौरान वो अपने पसंदीदा खेल में रमी रहीं और वो था टेबल टेनिस का खेल।
3 of 11
manika batra
- फोटो : pti
मणिका ने 12वीं के बाद दिल्ली विश्वद्यालय में एडमिशन लिया लेकिन पढ़ाई के चलते वो अपने खेल पर पूरा ध्यान नहीं दे पा रही थी। आखिर में मणिका ने डीयू से हटने का फैसला किया और पूरी तरह से अपने खेल पर फोकस हो गई हैं।
4 of 11
manika batra
- फोटो : pti
मणिका के इस फैसले ने आखिर उन्हें वो मकाम दिला दिया जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी। 14 अप्रैल को गोल्ड कोस्ट हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में मणिका ने वो कारनामा कर दिया जिसे हमेशा इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। मणिका ने रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची मणिका ने सबको अपनी प्रतिभा का लोहा पहले ही मनवा दिया था। अब तो लोग उनके मुरीद हो गए हैं।
5 of 11
manika batra
- फोटो : pti
वह कॉमनवेल्थ में दो गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। मणिका ने एक बार बताया था कि उन्हें डीयू से बाहर निकलने का अफसोस नहीं होता क्योंकि अब वो उन लोगों को जवाब देना चाहती हैं जो उन्हें खेल छोड़ मॉडलिंग में जाने की सलाह देते थे।