फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूख से बच्चियों की मौत: चौंकाने वाला सच आया सामने, एक दिन पहले मानसी ने खाया था मिड डे मील

Fri, 27 Jul 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Jul 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
mandawali case Mansi had eaten mid day meal a day before death
फाइल फोटो
मंडावली में भूख से तीन बच्चियों की मौत का मामले में बड़ा सच सामने आया है। मंगल सिंह की बड़ी बेटी मंडावली फाजलपुर स्थि नगर निगम स्कूल नंबर-2 में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। शिक्षिकाओं ने दावा किया है कि सोमवार को मानसी स्कूल आई थी यहां उसने स्कूल में मिड डे मील खाया भी था। आपको बता दें कि दिल्ली के मंडावली मामले भुखमरी की शिकार तीनों ही बच्चियों की मां वीना को शायद अहसास भी नहीं था कि उसकी बच्चियां हमेशा के लिए उसे छोड़कर जा चुकी हैं। पुलिस ने बुधवार को जब बच्चियों का शव उसे सौंपा तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 

 
mandawali case Mansi had eaten mid day meal a day before death
मृतक बच्चियों की मां - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों की मदद से गाजीपुर शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस वीना को मीडिया कर्मियों से बात नहीं करने दे रही थी। पूछने पर वीना बस इतना बता रही थी कि उसकी बच्चियों ने कई दिनों से खाना नहीं खाया था। वीना ने बताया कि बच्चियों को उल्टी, दस्त और खांसी की शिकायत थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि शनिवार जब से वीना बच्चों को लेकर पंडित चौक स्थित नारायण यादव के मकान में आई थी, तभी से वह किसी से बातचीत नहीं की थी। वह अपने कमरे में कैद रहती थी। 
 
mandawali case Mansi had eaten mid day meal a day before death
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेडिकल बोर्ड ने भी शुरूआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों बच्चियों की मौत का कारण भूख ही माना है। शुक्रवार को औपचारिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल सकती है। बच्चियों का विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है। इधर, मंगलवार सुबह काम की तलाश में जाने की बात कर निकले बच्चियों के पिता मंगल का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mandawali case Mansi had eaten mid day meal a day before death
बच्चियों की मां - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मजिस्ट्रेट जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान मंगल के रिक्शा लूटे जाने की कोई भी शिकायत पूर्वी जिले में नहीं मिली है। मंगल शराब पीने का आदी था। फिलहाल आसपास के ठेकों पर उसकी तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस को मंगल के पश्चिम बंगाल स्थित गांव व जिले का पता नहीं लग सका है। ऐसे शख्स की तलाश की जा रही जो उसके गांव का पता बता सके। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल वीना बात करने की स्थिति में नहीं है। 
 
विज्ञापन
mandawali case Mansi had eaten mid day meal a day before death
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मंगल सिंह की बड़ी बेटी मंडावली फाजलपुर स्थि नगर निगम स्कूल नंबर-2 में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। शिक्षिकाओं ने बताया कि सोमवार को मानसी स्कूल आई थी। उसे स्कूल में उसने मिड डे मील खाया भी था। टीचर्स ने बताया कि जुलाई माह में महज दो दिन मानसी स्कूल आई थी। वह पढ़ने लिखने में होशियार थी। इसके अलावा वह खेल-कूद की गतिविधियों में हिस्सा लेती थी। टीचर्स ने बताया कि शरीर से वह बेहद कमजोर भी थी। अक्सर मंगल स्कूल आकर बच्ची को खूब पढ़ाने की बात करता था। घटना के बाद से पूरे मंडावली के लोग हैरान हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed