PHOTOS: आग लगा 20 मीटर दौड़ा, परिवार के सामने दी जान
500 रुपये रोज का कर्ज विकास की जिंदगी पर भारी पड़ गया। सूदखोरों से तंग आकर विकास ने आत्मदाह कर लिया।
PHOTOS: आग लगा 20 मीटर दौड़ा, परिवार के सामने दी जान
500 रुपये रोज का कर्ज विकास की जिंदगी पर भारी पड़ गया। सूदखोरों ने 50
हजार रुपये देकर विकास पर 80 हजार बना दिए और कर्ज लौटाने के लिए धमकाने
लगे।
PHOTOS: आग लगा 20 मीटर दौड़ा, परिवार के सामने दी जान
यह खुलासा हादसे के 24 घंटे बाद मृतक की पत्नी विमलेश ने किया है। विमलेश
की ओर से तीन सूदखोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजदों में दो
सरना गांव एवं तीसरा दुहाई का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक नामजद
फरार हैं।
PHOTOS: आग लगा 20 मीटर दौड़ा, परिवार के सामने दी जान
सरना निवासी विकास (26) पुत्र जगवीर ठेली पटरी लगाकर बच्चों का पालन पोषण
करता था। पत्नी विमलेश के मुताबिक तीन माह पहले विकास ने गांव निवासी
मुन्ना एवं पप्पू के कहने पर दुहाई गांव में रहने वाले जगदीश से 50 हजार
रुपये कलेक्शन पर लिए थे, जिसके तहत जगदीश ने 100 दिन का ब्याज काटकर विकास
को 40 हजार रुपये दिए। विकास को 100 दिन तक लगातार 500 रुपये सूदखोर को
देने थे।
PHOTOS: आग लगा 20 मीटर दौड़ा, परिवार के सामने दी जान
पत्नी का कहना है कि विकास ने लगातार सूदखोर को रुपये दिए थे। मगर पिछले
दिनों सूदखोर ने विकास पर 80 हजार का कर्ज निकाल दिया। विकास इस बात को
लेकर परेशान रहता था। उधर, सूदखोर ने गांव निवासी मुन्ना एवं पप्पू के साथ
मिलकर विकास पर कर्ज लौटाने के लिए दबाव बना दिया था। रिपोर्ट में कहा गया
है कि इसी कारण से विकास ने केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह किया है।