फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केजरीवाल को धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा, बताई ऐसी वजह पुलिस हैरान

Tue, 15 Jan 2019 08:53 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Jan 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
man arrested in arvind kejriwal daughter kidnapping threat mail case
केजरीवाल की बेटी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर सेल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले आरोपी मोतीहारी (बिहार) निवासी विकास (21) को गिरफ्तार कर लिया है। ई-मेल में मुख्यमंत्री की बेटी के अपहरण की बात कही गई थी। आरोपी ने बेहतर तरीके से अपना इलाज कराने की मंशा से मोबाइल से ई-मेल भेजे थे। पुलिस ने आरोपी को यूपी के रायबरेली से गिरफ्तार कर मोबाइल भी जब्त कर लिया है।
man arrested in arvind kejriwal daughter kidnapping threat mail case
केजरीवाल की बेटी हर्षिता - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अधिकारिक मेल पर 9 जनवरी को तीन धमकी भरे ई-मेल मिले थे। पहले दो ई-मेल में कहा गया था कि उनकी बेटी का अपहरण हो सकता है। बचा सको तो बचा लो। हालांकि तीसरे ई-मेल में इस बात को फर्जी बताया था। जांच स्पेशल सेल की साइबर सेल को सौंपी गई थी। टीम ने गूगल की मदद से जांच शुरू की।
 
man arrested in arvind kejriwal daughter kidnapping threat mail case
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
जांच में पता लगा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के अधिकारिक मेल पर मोबाइल से धमकी भरे मेल भेज गए है। जांच के बाद पुलिस टीम ने विकास को रायबरेली, यूपी से पकड़ लिया। मामला अंज्ञेय धाराओं केतहत दर्ज किया गया था। अत: आरोपी को गिरफ्तार करने केलिए कोर्ट की अनुमति ली गई। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद साइबर सेल ने विकास को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। विकास ने अपने जिस मोबाइल से धमकी भरे मेल भेजे थे वह मोबाइल बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
man arrested in arvind kejriwal daughter kidnapping threat mail case
विकास बिहार यूनिवर्सिटी से पत्राचार से बीएससी (द्वितीय वर्ष) कर रहा है। वह प्रह्लादपुर, दिल्ली में अपनी बहन के घर रहकर एसएससी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पहले ये बुराडी में रहता था, मगर डेढ़ महीने से पुलप्रह्लाद पुर में रहने वाली बहन के घर रह रहा था। धमकी भरे मेल भेजने के बाद वह रायबरेली चला गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विकास के दिमाग में कुछ परेशानी थी। उसके दिमाग में झनझनाहट होती थी। उसने सफदरजंग अस्पताल में इलाज कराया था। 
विज्ञापन
man arrested in arvind kejriwal daughter kidnapping threat mail case
अस्पताल में उसके सिटी स्कैन समेत सारे टेस्ट हुए थे और इलाज ठीक से हो गया था। डॉक्टरों ने उसे फिजिकल कसरत व दौड़ आदि लगाने के लिए बोला था। उसे लगता था कि सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज ठीक से नहीं हुआ है। ऐसे में उसे लगता था कि वह मुख्यमंत्री को धमकी भरे मेल भेजेगा तो वह मीडिया में आ जाएगा और उसे ठीक से इलाज मिल जाएगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed