फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देह व्यापार से इनकार करने पर ली पत्नी की जान, व्हाट्सएप की मदद से ऐसे पकड़ा गया कातिल

Sun, 01 Sep 2019 10:09 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Sep 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
man allegedly killed his wife in Delhi after she refused to get into Sex racket
महिला हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
एक युवक ने देह व्यापार से इनकार करने पर पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव बोरी में बंद कर सुनसान जगह फेंक दिया। पुलिस ने व्हाट्स एप ग्रुप के जरिये युवती की शिनाख्त की। आरोपी पश्चिम बंगाल के 24 परगना निवासी जलील शेख (27) को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। वह मानव तस्करी के केस में कोलकाता में भी गिरफ्तार हो चुका है।
man allegedly killed his wife in Delhi after she refused to get into Sex racket
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया कि 6 अगस्त को वेस्ट सागरपुर के बरात घर के पास एक महिला की लाश बोरी में बंद मिली थी। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए इलाके में करीब पांच हजार पंफलेट लगवाए। दिल्ली व देश के अन्य राज्यों की पुलिस के व्हाट्स एप ग्रुप पर उसका फोटो डाला। 17 अगस्त को एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि फोटो उसकी रिश्तेदार फातिमा सरदार का है। 
man allegedly killed his wife in Delhi after she refused to get into Sex racket
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वह 24 परगना पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी और पति जलील शेख के साथ दिल्ली में रहती थी। एसआई अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में एक टीम ने शेख के फोन को सर्विलांस पर लगाया। इससे पता चला कि रदात के बाद वह पश्चिम बंगाल चला गया है। पुलिस ने फातिमा सरदार के परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। उसके परिजनों ने 21 अगस्त को दिल्ली पहुंचकर शव की पहचान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
man allegedly killed his wife in Delhi after she refused to get into Sex racket
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उधर, पश्चिम बंगाल पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि जलील अपने गांव से फरार हो गया है। 28 अगस्त को उसे उस समय दबोचा गया, जब वह अपनी बाइक बेचने के लिए बालीगंज रेलवे स्टेशन आया था। जलील की एक पत्नी पश्चिम बंगाल में है आरोपी ने बताया कि उसकी दो शादी हुई थीं। उसकी एक पत्नी पश्चिम बंगाल में रह रही है। फातिमा सरदार से शादी करने से पहले वह छह-सात साल तक उसके साथ दोस्त की तरह रहा। 
विज्ञापन
man allegedly killed his wife in Delhi after she refused to get into Sex racket
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
2014 में फातिमा सरदार के परिवारवाले दिल्ली आए और फिर दोनों ने शादी कर ली। वह 7-8 माह से सागरपुर में पत्नी और बेटे के साथ रह रहा था। वह फातिमा से देह व्यापार कराना चाहता था, लेकिन उसने मना कर दिया था। उसने गुस्से में आकर उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed