बुलंदशहर बवाल का मुख्य आरोपी पहले दिन से लगातार जगह व मोबाइल नंबर बदल कर पुलिस को छका रहा है। पुलिस की कई विशेष टीम उसकी तलाश में लगी है, लेकिन अभी तक पकड़ से बाहर है। उधर, योगेश राज से जुड़े कुछ लोगों ने जानकारी दी है कि अभी उसका पुलिस के सामने सरेंडर करने का कोई इरादा नहीं है। अगर संगठन निर्देश देता है तो सरेंडर कर दिया जाएगा। इससे साफ है कि मुख्य आरोपी संगठन व अपनी करीबी दोस्तों के लगातार संपर्क में है।
2 of 5
योगेश राज
- फोटो : अमर उजाला/फेसबुक
योगेश ने करीबियों के माध्यम से पुलिस तक संदेश भी पहुंचाया है कि जैसा संगठन निर्देश देगा। उसी के हिसाब से कदम उठाऊंगा। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने योगेश के करीबी रिश्तेदार व दोस्तों को उठाया था। उनकी निशानदेही पर ताबड़तोड़ छापेमारी भी की गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले भाग गया।
3 of 5
communal tension in bulandshahr
- फोटो : अमर उजाला
पहले ही दिन से लगातार अपनी लोकेशन और मोबाइल नंबर भी बदल रहा है। ऐसे में करीबियों की निशानदेही पर भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है। सूत्र बताते है कि उसके करीबियों ने सरेंडर कराने का भी प्रयास किया है लेकिन उसने यह कहकर प्रस्ताव ठुकरा दिया है कि उसे पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।
4 of 5
communal tension in bulandshahr
- फोटो : अमर उजाला
उसका कहना है कि घटना के दिन उसने पुलिस की मामले को सुलझाने में मदद की। एफआईआर दर्ज होने के बाद गोवंश अवशेषों को मिट्टी में दबाने का काम कर रहा था। उसी को लेकर संगठन से जुड़ी बाकी साथियों को फोन कर जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि उसने अपने करीबियों से कहा है कि किसी भी दबाव में सरेंडर नहीं करूंगा।
5 of 5
communal tension in bulandshahr
- फोटो : अमर उजाला
जब तक संगठन से जुड़ा शीर्ष नेतृत्व सरेंडर करने के लिए नहीं कहता। इससे साफ है कि मुख्य आरोपी संगठन से जुड़े लोगों के लगातार संपर्क में है। उधर, बताया जा रहा है कि योगेश राज दिल्ली, एनसीआर व पश्चिमी यूपी में ही लोकेशन बदल-बदल कर रह रहा है।