सोशल मीडिया पर वायरल महिषासुर शहादत दिवस की तस्वीरें
स्मृति ईरानी ने बुधवार को लोकसभा में जेएनयू के
छात्रों द्वारा महिषासुर शहादत दिवस मनाने की बात कही थी जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर यह मुद्दा खूब उछाला जा रहा है और अब इसमें स्मृति ईरानी ही फंसती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल महिषासुर शहादत दिवस की तस्वीरें
बता दें कि स्मृति ईरानी ने संसद के पटल पर राइट टू स्पीच का दुरुपयोग करने की बात कहते हुए उदाहरण दिया था कि किस तरह जेएनयू में महिषासुर शहादत दिवस मनाया गया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर महिषासुर टॉप ट्रेंड में बना हुआ है और कई तरह के तर्क इस कार्यक्रम को सही बताने के लिए दिए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल महिषासुर शहादत दिवस की तस्वीरें
वहीं इस बीच भाजपा के सांसद उदित राज ने जेएनयू में महिषासुर शहादत दिवस में भाग लेने की बात मानी जिसके बाद से ही भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष के निशाने पर है। आज तो राज्यसभा में स्मृति ईरानी से विपक्ष ने मांफी की मांग कर डाली।
सोशल मीडिया पर वायरल महिषासुर शहादत दिवस की तस्वीरें
वहीं सोशल मीडिया पर तेजी से जेएनयू में 2013 में मनाए गए महिषासुर शहादत दिवस की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें उदित राज कार्यक्रम में वाचन कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल महिषासुर शहादत दिवस की तस्वीरें
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर ये तथ्य भी सामने आ रहा है कि दक्षिण भारत के शहर मैसूर का असली नाम महिषुरू है जिसका मतलब है 'महिषासुर का निवास।'