फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब तक राजन के पीछे पड़ा था, अब केजरीवाल की बारी है : सुब्रमण्यम स्वामी

Mon, 20 Jun 2016 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Jun 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
maheish giri on hunger strike outside kejriwal house
महेश ग‌िरी का समर्थन करने मनोज त‌िवारी भी पहुंचे - फोटो : ani

एनडीएमसी अधिकारी एमएम खान हत्याकांड में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोप के मुद्दे पर भाजपा सांसद महेश गिरी कांस्टीट्यूशन क्लब में खुली बहस के लिए उनका एक घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन मुख्यमंत्री के नहीं आने पर गिरी ने शाम 5 बजे उनके निवास पर धरना देकर अन्न व जल त्याग दिया। सुब्रमण्यम स्वामी के बाद सांसद मनोज ‌त‌िवारी भी महेश ग‌िरी का समर्थन करने पहुंचे और उनके व‌िरोध-प्रदर्शन में श‌ाम‌िल हुए। मनोज त‌िवारी ने कहा क‌ि उन्होंने महेश ग‌िरी का हाल चाल ल‌िया और उन्हें अपनी तब‌ियत का खयाल रखने को कहा। मनोज बोले क‌ि उन पर झूठे आरोप लगे हैं। वहीं महेश ग‌िरी का कहना है ‌क‌ि जरूरत पड़े तो पुल‌िस मुझसे पूछताछ करे। उन्होंने पु‌ल‌िस को च‌िट्ठी भी ल‌िखी।

maheish giri on hunger strike outside kejriwal house
महेश ग‌िरी

बता दें क‌ि इससे पहले सोमवार सुबह भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी महेश ग‌िरी के समर्थन में धरना देने पहुंचे। स्वामी ने कहा ‌क‌ि मैं इसल‌िए आया हूं क्योंक‌ि केजरीवाल ने महेश ग‌िरी पर बेबुन‌ियाद आरोप लगाए हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने ये भी कहा क‌ि अभी तक मैं रघुराम राजन के पीछे पड़ा था, उनका काम हो गया अब केजरीवाल की बारी है। वहीं सीएम केजरीवाल ने कहा है ‌क‌ि मोदी पुल‌िस को महेश ग‌िरी को ग‌िरफ्तार कर एमएम खान मर्डर केस में पुछताछ करनी चाह‌िए।


maheish giri on hunger strike outside kejriwal house
एमएम खान की बेटी - फोटो : ani

इस मामले पर राजनीत‌ि बढ़ती देख वकील एमएम खान की बेटी ने कहा है क‌ि, उनका पर‌िवार नहीं चाहता क‌ि इस मुद्दे का राजनीत‌िकरण हो। उनका पर‌िवार केवल न्याय चाहता है। उन्होंने आगे कहा क‌ि हम चाहते हैं क‌ि जांच में कोई बाधा ना आए और महेश ग‌िरी से भी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
maheish giri on hunger strike outside kejriwal house
महेश ‌ग‌िरी - फोटो : ani

उनका कहना है कि केजरीवाल आरोप साबित करें या फिर माफी मांगकर त्यागपत्र दें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे धरने पर ही बैठे रहेंगे और अपने ऊपर लगे कलंक को खत्म कर ही यहां से उठेंगे। उन्होंने कहा कि योगी हूं, महात्मा गांधी के सिखाए रास्ते पर चलने वाला हूं। खुली बहस के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, समाचार पत्रों एवं होर्डिंग आदि के माध्यम से खुले मंच पर आमंत्रित किया, लेकिन न केजरीवाल पहुंचे और न ही उनका कोई प्रतिनिधि।

विज्ञापन
maheish giri on hunger strike outside kejriwal house
महेश ग‌िरी - फोटो : ani

उन्होंने जनता से अपील की कि झूठे को आईना दिखाना बेहद जरूरी है। गिरी ने पत्र लिखकर कहा कि केजरीवाल झूठ की बुनियाद पर अपनी नाकामयाबी छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। धरना देने के पहले गिरी ने दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में इस मुद्दे पर खुली बहस के लिए केजरीवाल को आमंत्रित किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed