फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   love marriage 9 months ago now husband burn wife from cooking pan beaten badly arrest delhi

शादीशुदा से लव मैरिज का खतरनाक अंजाम, 5 माह की गर्भवती को तवे से जलाया, पीट-पीटकर किया अधमरा

Fri, 05 Apr 2019 03:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 05 Apr 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
love marriage 9 months ago now husband burn wife from cooking pan beaten badly arrest delhi

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें प्यार, धोखा और अत्याचार की वो दास्तां है जिसे सुनकर आप सिहर उठेंगे। खबर है कि मुखर्जी नगर में एक बुधवार को एक 21 वर्षीय महिला को उसके पति ने पहले तो बुरी तरह पीटा फिर गर्म तवे से जला दिया। इस वक्त महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक और पीड़िता ने 9 महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर मनीष अग्रवाल ने बताया कि आशु कुमारी अपने परिजनों संग दिल्ली के गोपालपुरी में रहती थी। उसकी पहचान इंद्रा विकास निवासी सुशील रजक से हो गई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई तो सुशील ने आशु के सामने शादी की बात की। आशु ने परिवार से सहमति मांगी तो वह तैयार नहीं हुए, इस पर उसने युवक के साथ गुपचुप तरीके से 9 महीने पहले शादी कर ली और उसके साथ रहने लगी।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिन बाद आशु के सारे सपने और अरमान तब धरे के धरे रह गए जब पता चला कि उसका पति तो पहले से ही शादीशुदा है। यह बात आशु को सहन नहीं हुई और उसने इसका विरोध किया। इस वजह से सुशील ने उसके साथ मारपीट कर चुप रहने की धमकी दी। इस बीच आशु गर्भवती हो गई। इसके बाद सुशील के अत्याचार दिनों-दिन बढ़ते चले गए। वह अक्सर ही उसके साथ मारपीट करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सभी बात आशु अपने परिवार से छिपाती रही। लेकिन बीते सप्ताह उस वक्त हद हो गई जब सुशील ने उसे गर्म तवे से जला दिया और बहुत मारपीट भी की। ये बात आशु ने अपने पिता को बताई और कहा कि उसकी हालत बहुत खराब है। तब उसके पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और पूरा मामला पुलिस को बताया। इसी दौरान आशु थाने में ही बेहोश हो गई तब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अब वह आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed