{"_id":"5c9bd911bdec22144a272e9e","slug":"love-couple-murder-police-will-expose-case-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल मर्डर मिस्ट्री: सुबह सात बजे युवक को आई कॉल में छिपा है राज, कौन थे कार में आए लोग?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल मर्डर मिस्ट्री: सुबह सात बजे युवक को आई कॉल में छिपा है राज, कौन थे कार में आए लोग?
Thu, 28 Mar 2019 01:42 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
love couple murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में प्रेमी-प्रेमिका मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करने वाली है। हत्या के मकसद और हत्या करने वाले तक पुलिस पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक एक सिरफिरे युवक ने डबल मर्डर को अंजाम दिया। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका के संपर्क में रहने वाले कई लोगों को उठाकर पूछताछ की है।
love couple murder
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह साईं उपवन स्थित साईं मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका अन्नू और प्रीति की गोली बरसाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तीन दिन में युवक के संपर्क में रहने वाली महिलाएं व अन्य युवकों को उठाकर पूछताछ की। बुधवार को पुलिस ने युवती के संपर्क में रहने वाले कुछ लोगों को उठाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक के संपर्क में रहने वाले लोगों से ही पूछताछ की गई थी। अब युवती के संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ में कुछ क्लू हाथ लगे हैं।
love couple murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी तक हाथ पहुंच चुके हैं। साक्ष्य बरामद किए जा रहे हैं। जल्द ही केस खोला जाएगा। एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है प्रेमी और प्रेमिका दोनों के संपर्क में रहने वाले लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
love couple murder
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह कार में आए लोग कौन थे ?
सोमवार सुबह हत्या से एक घंटे पहले कुछ लोग युवक के पास कार में आए थे। उसे कॉल करके बुलाया गया। मृतक युवक के पिता ने बताया कि जो कॉल थी वह किसी महिला के द्वारा की गई थी, लेकिन कार में केवल युवक मौजूद थे। लौटने के बाद वह काफी परेशान था। हो सकता है उसे मंदिर जाने से पहले धमकी दी गई हो, क्योंकि घर लौटने के दौरान वह बहुत टेंशन में था। उसके बाद वह मंदिर गया था।
पुलिस सही लोगों पर नहीं कर रही कार्रवाई
सोमवार सुबह हत्या से एक घंटे पहले कुछ लोग युवक के पास कार में आए थे। उसे कॉल करके बुलाया गया। मृतक युवक के पिता ने बताया कि जो कॉल थी वह किसी महिला के द्वारा की गई थी, लेकिन कार में केवल युवक मौजूद थे। लौटने के बाद वह काफी परेशान था। हो सकता है उसे मंदिर जाने से पहले धमकी दी गई हो, क्योंकि घर लौटने के दौरान वह बहुत टेंशन में था। उसके बाद वह मंदिर गया था।
पुलिस सही लोगों पर नहीं कर रही कार्रवाई
विज्ञापन
love couple murder
- फोटो : अमर उजाला
मृतक युवती के पिता प्रमोद कुमार ने कहा कि पुलिस सही लोगों को नहीं पकड़ रही है। यदि जिन लोगों के बारे में मृतक युवक के पिता ने बताया है। उनको पुलिस हल्के में ले रही है। जबकि मुख्य आरोपी का पता वहीं से चलेगा। पुलिस कुछ तथ्यों के लिए गुमराह भी कर रही है, जिससे वह हम लोगों को उलझाए रखे। इसके अलावा पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से हत्यारे ने मेरी बेटी को दर्दनाक मौत दी है। उससे कहीं ज्यादा दर्दनाक मौत उसे दी जाए। तभी मन को तसल्ली मिलेगी।