फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी-अमित शाह रंग में रंगा दिल्ली-एनसीआर, हर भाजपाई बोला-'मैं भी चौकीदार'

Sun, 17 Mar 2019 01:45 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Mar 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019: pm modi Amit shah and other bjp leader changed twitter name add chowkidar
बीजेपी नेताओं ने ट्विटर पर बदला नाम - फोटो : ट्विटर
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान शुरू करते ही सोशल मीडिया पर सियासी सरगमी तेज हो गई है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ लिया। देखते ही देखते अन्य कई नेताओं ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ लिया। 
Lok Sabha elections 2019: pm modi Amit shah and other bjp leader changed twitter name add chowkidar
पीएम मोदी ने बदला ट्विटर पर अपना नाम - फोटो : ट्विटर
रविवार को सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने नाम के आगे चौकीदार लगाया। अब ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया नाम- चौकीदार नरेंद्र मोदी हो गया है। गौर हो कि शनिवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान शुरू की थी। चंद मिनटों में ही ‘मैं भी चौकीदार’ फेसबुक और ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया है। यू-टयूब पर मैं भी चौकीदार पर आधारित वीडियो भी आ गए हैं। दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां भी अभियान के खिलाफ सक्रिय हो गईं थीं।
Lok Sabha elections 2019: pm modi Amit shah and other bjp leader changed twitter name add chowkidar
अमित शाह का ट्विटर पर बदला नाम - फोटो : ट्विटर
इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी अपने ट्वीटर के आगे चौकीदार अमित शाह शब्द जोड़ा। यानि की अमित शाह का ट्वीटर पर नाम अब चौकीदार अमित शाह हो गया है। इसके बाद अमित शाह ने अपने ट्विटर पर लिखा कि 'जिसने बनाया स्वच्छता को संस्कार...वो है चौकीदार। #MainBhiChowkidar, कहो दिल से #ChowkidarPhirSe'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019: pm modi Amit shah and other bjp leader changed twitter name add chowkidar
पीयूष गोयल ने बदला ट्विटर पर अपना नाम - फोटो : ट्विटर
इसके बाद रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्विटर पर अपने नाम बदल लिया। उन्होंने भी अपने नाम के आगे चौकीदार पीयूष गोयल कर लिया। देखते ही देखते कई अन्य नेताओं ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ लिया।
 

 
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019: pm modi Amit shah and other bjp leader changed twitter name add chowkidar
मनोज तिवारी ने ट्विवटर पर बदला अपना नाम - फोटो : ट्विटर
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ा। ट्विटर पर उनका नाम चौकीदार मनोज तिवारी हो गया है। 
तिवारी ने लिखा कि मुझे #MainBhiChowkidar आंदोलन में शामिल होने पर गर्व है। मैं भ्रष्टाचार, गंदगी, गरीबी और आतंकवाद को हराने की पूरी कोशिश करूंगा और एक नया भारत बनाने में मदद करूंगा जो मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed