उत्तराखंड व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत मामले की जांच में जुटी पुलिस के सामने एनडी तिवारी और उसके बेटे की संपत्ति को लेकर कुछ ऐसी बातें आई हैं, जिससे पुलिस भी चकरा गई है। अब तक रोहित शेखर की मौत का एक कारण प्रॉपर्टी माना जा रहा था लेकिन जांच में जो बात सामने आई है उससे केस का पूरा एंगल ही बदल सकता है।
2 of 5
रोहित शेखर
- फोटो : सोशल मीडिया
एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत मामले की जांच में जुटी पुलिस को पता चला है कि एनडी तिवारी के नाम कोई संपत्ति नहीं है और न ही उन्होंने परिवार के किसी सदस्य के नाम की। रोहित की मौत में प्रॉपर्टी विवाद का एंगल सामने आने के बाद पुलिस जांच कर रही है कि तिवारी की कई करोड़ों की संपत्ति कहां गई।
3 of 5
रोहित की पत्नी अपूर्वा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोहित शेखर व उनके पिता एनडी तिवारी के नाम पर कोई प्रॉपर्टी नहीं है। तिवारी के खाते में सिर्फ दस हजार रुपये हैं। डिफेंस कॉलोनी स्थित सी-329 मकान भी पत्नी उज्जवला के नाम पर है।
4 of 5
रोहित शेखर
- फोटो : सोशल मीडिया
उज्जवला दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं और उन्होंने ये मकान 1978 में ही ले लिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एनडी तिवारी यूपी के चार बार, उत्तराखंड के एक बार, आंध्रप्रदेश के राज्यपाल व दो बार कैबिनेट मंत्री रहे हैं।
5 of 5
रोहित शेखर के घर पर तलाशी के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में सवाल उठता है कि उनकी संपत्ति कहां गई। पुलिस ने तिवारी परिवार के सीए से भी प्रॉपर्टी आदि पर बात की है। गौरतलब है कि रोहित की मां ने पत्नी अपूर्वा पर प्रॉपर्टी हड़पने की साजिश का ही आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अपूर्वा और उसके परिजन उनकी प्रॉपर्टी हड़पने की साजिश रच रहे थे।