फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप से छूट जाएगा 'विश्वास' का साथ, पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं ये 9 नेता

Tue, 02 Apr 2019 06:05 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 02 Apr 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 before kumar vishwas these aap leaders also quit party
कुमार विश्वास

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हर पार्टी अपने साथ ऐसे धुरंधर जोड़ने में लगी है जो चुनाव में उसके लिए वोट और विपक्षियों के लिए हार का सबब बनें। ऐसे में अफवाहों का बाजार गर्म है कि आम आदमी पार्टी का एक बड़ा चेहरा कुछ समय में भाजपा में शामिल हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यह केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका हो सकता है।



यहां बात हो रही है कुमार विश्वास की। भले ही पार्टी में वह निष्क्रिय सदस्य के रूप में हैं लेकिन अगर औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो जाते हैं तो इसका नुकसान आम आदमी पार्टी को उठाना पड़ सकता है। हालांकि यह पहली बार नहीं होगा जब आप का कोई नेता पार्टी छोड़ेगा। इससे पहले भी 9 नेता पार्टी छोड़ चुके हैं जिसका खामियाजा पार्टी कई उपचुनाव में उठा चुकी है...

lok sabha election 2019 before kumar vishwas these aap leaders also quit party
आशीष खेतान

आशीष खेतान
आशीष खेतान जो शुरू से ही पार्टी में रहे वह भी 2018 में पार्टी छोड़ गए। इसके कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था, 'मैं आम आदमी पार्टी नहीं, राजनीति छोड़ना चाहता था, इसलिए पार्टी से दूर होना पड़ा। इसके लिए काफी पहले ही मन बना लिया था, लेकिन सही समय की तलाश कर रहा था। जब आम आदमी पार्टी को अदालत में जीत मिली और लगा कि पार्टी ठीक-ठाक ढंग से चल रही है, मैंने खुद को अलग कर लिया। मैंने काफी पहले से इसके बारे में पार्टी को आगाह कर दिया था। मेरा कारण निजी है। मैं पिछले डेढ़ साल से सोच रहा था। मैंने इसके बारे में अपने परिवार और दोस्तों से बात की और इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि मैं पार्टी की भीतरी राजनीति नहीं करूं। मैं अपने कानूनी अभ्यास पर ध्यान केंद्रित करना चाहता था।'

lok sabha election 2019 before kumar vishwas these aap leaders also quit party
आशुतोष - फोटो : अमर उजाला

आशुतोष
पत्रकारिता छोड़कर नई राजनीति करने का सपना लेकर आम आदमी पार्टी से जुड़े आशुतोष ने भी 2018 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आशुतोष ने अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों को वजह बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019 before kumar vishwas these aap leaders also quit party
कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

कपिल मिश्रा
एमसीडी चुनाव के बाद केजरीवाल और कपिल मिश्रा के बीच तल्खी सामने आई थी। कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर दो करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप लगाए। मामला बढ़ता गया और आखिरकार केजरीवाल ने कपिल मिश्रा को मंत्री पद से हटा दिया। कपिल तब से लगातार केजरीवाल के खिलाफ एक के बाद एक खुलासे और आरोप लगाते रहे हैं।

विज्ञापन
lok sabha election 2019 before kumar vishwas these aap leaders also quit party
प्रशांत भूषण

प्रशांत भूषण
अन्ना आंदोलन के बाद केजरीवाल ने मशहूर वकील प्रशांत भूषण के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी बनाई थी। प्रशांत भ्रष्टाचार के खिलाफ माहौल बनाने में अहम भूमिका निभा रहे थे। लेकिन, कुछ दिनों बाद उनके बीच मनमुव पैदा हो गया। ऐसे में आंतरिक कलह के कारण अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बाहर कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed