फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU Students' Union protests over hostel allotment

Delhi NCR News: हॉस्टल आवंटन को लेकर जेएनयू छात्र संघ का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
-डीन छात्र कार्यालय के बाहर जुटकर की नारेबाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए हॉस्टल आवंटन की मांग को लेकर मंगलवार को छात्र संघ ने डीन छात्र कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र संघ पदाधिकारियों का आरोप था कि छात्रों के नए सत्र की शुरुआत हो चुकी है। मगर हॉस्टल आवंटन के लिए छात्र भटक रहे हैं।
जेएनयू छात्र संघ के महासचिव सुनील यादव ने बताया कि एक सितंबर से यूजी में दाखिला लेने वाले छात्रों का नया सत्र शुरू हो गया है। जेएनयू में पढ़ने के लिए दूर-दराज से छात्र आए हैं लेकिन कैंपस में हॉस्टल आवंटन न होने की वजह से छात्र परेशान हैं। इसी को लेकर यह प्रदर्शन था। प्रशासन ने यूजी छात्रों के लिए हॉस्टल आवंटन की सूची बृहस्पतिवार को जारी करने का आश्वासन दिया है जबकि पीजी के छात्रों की सूची बुधवार को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही एक साल से लंबित लोहित हॉस्टल की डॉरमेट्री के नवीनीकरण का कार्य अगले हफ्ते से शुरू करने और माही-मांडवी हॉस्टल की डॉरमेट्री के लॉकर और बेड सहित दूसरी खामियों को दूर किया जाएगा। साथ ही चंद्रभागा हॉस्टल में छात्राओं के लिए एक डॉरमेट्री की सुविधा शुरू करने की जानकारी भी प्रशासन द्वारा दी गई है। वहीं प्रदर्शन के दौरान जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष अदिति और संयुक्त सचिव दानिश अली भी मौजूद रही। बता दें कि जेएनयू के अलग-अलग 18 हॉस्टल में पांच हजार से अधिक छात्रों के रहने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed