{"_id":"6a96d30bce3a96c59b0ad789","slug":"dusu-elections-see-reels-social-media-campaigning-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153021-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डूसू चुनाव में रील से वार, सोशल मीडिया पर प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डूसू चुनाव में रील से वार, सोशल मीडिया पर प्रचार
विज्ञापन
-इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप बने छात्र संगठनों के नए चुनावी हथियार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (डूसू) के प्रचार के लिए अब छात्र संगठनों और संभावित प्रत्याशियों की चुनावी जंग छात्रों के मोबाइल तक पहुंच गई है। संभावित प्रत्याशी जहां कॉलेजों और हॉस्टलों में जाकर प्री-कैंपेन कर रहे हैं, वहीं रात में रील और शॉर्ट वीडियो, फेसबुक पोस्टर के जरिये छात्रों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।
18 सितंबर को होने वाले डूसू चुनाव के लिए छात्र संगठनों और टिकट की दावेदारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। प्रिंटेड पोस्टर, बैनर पर डीयू की सख्ती के कारण इस बार डिजिटल कैंपेन पर जोर दिया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर रील, फेसबुक अपडेट और व्हाट्सएप ग्रुप, मीम्स के जरिये चुनावी संदेश लगातार छात्रों तक पहुंचाए जा रहे हैं। कैंपस में होने वाली छोटी से छोटी गतिविधि को वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है।
संगठनों का तर्क है कि एक पोस्टर या पर्चा जहां सीमित संख्या में छात्रों तक पहुंचता है, वहीं एक रील कुछ ही समय में बड़ी संख्या में छात्रों तक पहुंच सकती है। यही वजह है कि इस चुनाव में सोशल मीडिया को प्रचार का तेज और अपेक्षाकृत कम खर्चीला माध्यम माना जा रहा है। खासकर पहली बार मतदान करने वाले छात्रों को जोड़ने के लिए रील और शॉर्ट वीडियो पर जोर दिया जा रहा है। संगठनों का मानना है कि युवा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और उन तक पहुंच बनाने के लिए फेसबुक व इंस्टाग्राम एक सशक्त माध्यम है। चुनाव से जुड़ी अन्य जानकारी भी डिजिटल माध्यमों से छात्रों तक पहुंचाई जा रही है। कम समय में अधिक छात्रों तक पहुंच बनाने में सोशल मीडिया उनके लिए उपयोगी साबित हो रहा है। संभावित प्रत्याशी अपने स्तर पर भी सोशल मीडिया पर लगातार प्रचार कर रहे हैं।