{"_id":"5ca30a90bdec22147163ba2e","slug":"gurugram-bhondsi-muslim-family-beaten-on-holi-threaten-to-commit-mass-suicide-know-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम मामला : क्यों सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी देने को मजबूर हुआ पीड़ित परिवार, उठाए पांच सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम मामला : क्यों सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी देने को मजबूर हुआ पीड़ित परिवार, उठाए पांच सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 02 Apr 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
भोंडसी मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुरुग्राम के भोंडसी के भूप सिंह नगर में 21 मार्च को घर में घुसकर हुई मारपीट के मामले में अब पीड़ित परिवार पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास करने लगा है। परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी दे डाली है। जानिए ये कदम उठाने को क्यों मजबूर हुआ परिवार और वह क्या सवाल उठा रहा है...
2 of 6
घटना का फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार ने सोमवार को पत्रकारवार्ता का आयोजन किया, जिसमें घायल साजिद, साकरीना, सादाफ सहित अन्य ने पुलिस पर पुख्ता सुरक्षा मुहैया न कराने व दबाव में उनके खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस खानापूर्ति के लिए कार्रवाई कर रही है, ऐसे में वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अब वह परिवार सहित आत्महत्या करना चाहते हैं।
3 of 6
घायल पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
भूप सिंह नगर निवासी पीड़ित परिवार ने कहा कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर करीब 1 दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वह असल आरोपी हैं अथवा नहीं उन्हें नहीं पता। पुलिस ने आरोपी पक्ष के राज कुमार की शिकायत पर उनके खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। ऐसे में उन पर अधिक दबाव हो गया है और उन्हें गिरफ्तारी का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
घटना के बाद पीड़ित के घर पर तैनात सुरक्षा बल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है, जिसके बाद उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। वह मामले में दोनों तरफ से फंस चुके हैं। वह तीन दिन पहले अपने गांव जाना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने सामान बांध लिया था लेकिन इसके बाद स्थानीय विधायक ने उन्हें उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। आसपास रहने वाले लोग भी उनकी सहायता नहीं कर रहे हैं। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह डर के मारे घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
भोंडसी मामले का वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी सुरक्षा ढकोसला है। कुछ लोग उनके घर के बाहर से गाड़ी लेकर निकल रहे थे, जिनकी पुलिस जांच नहीं कर रही है। वह चाहते हैं कि पुलिस यहां से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच करे। बाद में उन्होंने पुलिस पर न्याय दिलाने का भरोसा भी जताया। दो तरफा बयान देने पर जब पत्रकारों ने सवाल पूछे तो परिवार के कुछ लोग पत्रकारवार्ता को बीच में छोड़कर चले गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।