भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर जैश के आतंकी ठिकाने तबाह करने के बाद पाकिस्तान ने भी अपना एक विमान भारतीय सीमा में भेजा जिसे सेना ने गिरा दिया। इस तरह की कार्रवाई से पूरी भारतीय सेना अलर्ट पर है। भारत पाकिस्तान से हमेशा ही ताकतवर रहा है और उसके पास अत्याधुनिक हथियार भी रहे हैं, जानते हैं कि भारत के पास ऐसी कौन सी मिसाइलें हैं जो किसी भी युद्ध में दुश्मनों के दांत खट्टे कर सकती हैं...
2 of 12
agni 1
- फोटो : सोशल मीडिया
अग्नि 1- अग्नि-1 मिसाइल का निर्माण भारत में 1999 में ही शुरू हो गया था जबकि इसका पहला परीक्षण 2002 में किया गया था। अग्नि-1 700 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है। अग्नि-1 भारतीय सेना में शामिल हो चुकी है। इसे कम मारक क्षमता वाली मिसाइल के तौर पर विकसित किया गया है।
3 of 12
agni 2
- फोटो : सोशल मीडिया
अग्नि 2- अग्नि-2 मिसाइल की खासियत है कि यह एक टन का पेलोड ले जाने के साथ ही दो हजार किलोमीटर तक मार कर सकती है। अग्नि-2 अत्याधुनिक नेवीगेशन सिस्टम और तकनीक से लैस है। इसे भी भारतीय सेना में सम्मिलित किया जा चुका है।
4 of 12
agni 3
- फोटो : सोशल मीडिया
अग्नि 3- अग्नि-3 मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और दो मीटर व्यास की है। इसकी खासियत ये है कि जमीन से जमीन पर मार करने की क्षमता रखने वाली यह मिसाइल 3500 किलोमीटर दूर वार कर सकती है। यह डेढ़ टन तक पेलोड ले जाने की क्षमता रखती है। इसमें एडवांस कम्प्यूटर और नेवीगेशन सिस्टम लगा है।
5 of 12
agni 4
- फोटो : सोशल मीडिया
अग्नि 4- अपने पुराने वर्जनों के मुकाबले अग्नि-4 मिसाइल काफी हल्की है और इसमें बहुत सी नई तकनीक इस्तेमाल की गई है। भारतीय सेना में शामिल यह मिसाइल 4000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक जमीन से जमीन पर मार कर सकती है।