गुरुग्राम में अरावली के जंगलों से सटे सोहना कस्बे के आबादी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तेंदुआ घुस गया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। दहशत का यह सिलसिला मुसलसल 5 घंटे तक जारी रहा।
(सभी फोटोः शाहनवाज आलम)
2 of 10
घर में घुसा तेंदुआ
- फोटो : शाहनवाज आलम
एक बच्चा और एक व्यक्ति को घायल कर एक घर में घुसने के बाद पहुंची वन एवं वन्य जीव विभाग की टीम 5 घंटे के मशक्कत के बाद तेंदुए पर काबू पा सकी।
3 of 10
leopard
- फोटो : शाहनवाज आलम
बेहोशी के हालत में तेंदुए को कैद कर इलाज के लिए भेज दिया गया है। सभी जांच पूरी करने के बाद इसे वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
4 of 10
leopard
- फोटो : शाहनवाज आलम
तेंदुए को सोहना-पलवल मार्ग स्थित दुर्गा कॉलोनी में कूड़ा बीनने वाली तीन बच्चियों ने सबसे पहले देखा था। बच्चियों ने शेर समझकर इसकी सूचना एक दुकानदार को दी थी। इसी बीच तेंदुए ने मकान के बाहर पीओपी का काम कर रहे 23 वर्षीय लव कुमार पर हमला कर दिया। इससे पहले तेंदुए ने सड़क पर एक 6 वर्षीय बच्चे के सीने और कंधे पर झपटा मारा था।
5 of 10
leopard
- फोटो : शाहनवाज आलम
इसी बीच तेंदुआ तेज गति से आगे बढ़कर एक मकान में घुस गया और नवीन भारद्वाज के घर के लॉन में जा बैठा, लेकिन लोगों द्वारा शोर-शराबा किए जाने से वह छलांग लगाकर कॉलोनी में रहने वाले हुकुम यादव के मकान के एक कमरे में घुस गया और अंत तक वहीं पर ही बैठा रहा।