अपराध की दुनिया में अब पुरुषों का ही वर्चस्व नहीं रहा। महिलाएं भी 'लेडी डॉन' के रूप में तेजी से इस क्षेत्र में अपनी पैठ बना रही हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट) ने सात साल से फरार चल रहे बॉबी कबूतर को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा है। गर्लफ्रेंड की पहचान कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रिय सदस्य खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा के रूप में हुई है। गैंग में 'मैडम जहर' के नाम से जानी जाने वाली नेहा की गिरफ्तारी ने अंडरवर्ल्ड के महिला शक्ति के बढ़ते प्रभाव को एक बार फिर उजागर किया है।
2 of 14
खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा
- फोटो : Instagram@makeover.__neha
ब्यूटी पार्लर की आड़ में ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई
जांच में सामने आया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा, असल में लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के लिए ड्रग्स सिंडिकेट और हथियारों की सप्लाई का जिम्मा भी संभाल रही थी। पुलिस ने उसे महिपालपुर फ्लाईओवर के पास से ड्रग्स की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।
3 of 14
खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा
- फोटो : Instagram@makeover.__neha
'मैडम जहर' का खूंखार कनेक्शन
खुशनुमा अंसारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे और हथियार सप्लायर बॉबी कबूतर उर्फ महफूज की गर्लफ्रेंड है। इन दोनों का रिश्ता पिछले सात वर्षों से चला आ रहा है। बॉबी कबूतर ने ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी की थी। इसके अलावा आरोपियों को गायक के रूट व मूवमेंट की सटीक जानकारी उपलब्ध कराई थी।
4 of 14
खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा
- फोटो : Instagram@makeover.__neha
गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराने गुरुग्राम गया था
महफूज उर्फ बॉबी कबूतर गर्लफ्रेंड के चक्कर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह सात वर्षों में पहली बार पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके से बाहर निकला था। गर्लफ्रेंड नेहा उससे बार-बार शॉपिंग कराने की जिद कर रही थी। गुरुग्राम से जब वह दिल्ली लौट रहा था तो सीआई ने बीच में ही उसकी गाड़ी को रोका और चारों को गिरफ्तार किया।
5 of 14
खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा
- फोटो : Instagram@makeover.__neha
स्पेशल सेल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड सीलमपुर इलाके की है और पेशे से ब्यूटीशियन है। महफूज उर्फ बॉबी कबूतर नेहा को दिल्ली के मॉल में इसलिए नहीं ले गया कि कोई उसे पहचान लेगा। ऐसे में वह गुरुग्राम के एक मॉल में शॉपिंग करने गया था। मॉल में उसने जूते आदि देखे, मगर उसे ज्यादा सामान पसंद नहीं आया।