{"_id":"5bd583ccbdec2204de740719","slug":"last-glimpse-of-former-cm-madan-lal-khurana-of-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पूर्व सीएम के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, आडवानी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पूर्व सीएम के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, आडवानी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Sun, 28 Oct 2018 03:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Oct 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
former CM Madan lal khurana
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का शनिवार रात को निधन हो गया। आज रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाना है। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई है। इसमें लाल कृष्ण आडवानी, मनोज तिवारी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर भाजपा के दिल्ली कार्यालय, 14 पंडित पंत मार्ग पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।
2 of 5
former CM Madan lal khurana
- फोटो : amar ujala
82 वर्षीय खुराना 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री और 2004 में राजस्थान के राज्यपाल रहे। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता और उनके पुत्र हरीश खुराना ने बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों के कारण वह 2011 से अस्वस्थ चल रहे थे। खुराना के बेटे हरीश ने बताया कि, ‘उन्होंने यहां कीर्ति नगर स्थित आवास में रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली।’
3 of 5
former CM Madan lal khurana
- फोटो : amar ujala
खुराना के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनके एक अन्य बेटे का पिछले महीने ही निधन हो गया था। हरीश खुराना ने बताया कि उनके पिता के सीने में संक्रमण था और शनिवार सुबह से ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें पांच साल पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था और तब से वह बीमार चल रहे थे। खुराना के परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
former CM Madan lal khurana
- फोटो : amar ujala
भाजपा के वरिष्ठ नेता खुराना 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे थे। उन्हें 2004 में राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वाजपेयी मंत्रीमंडल में संसदीय कार्य व पर्यटन मंत्री रहे खुराना 'दिल्ली के शेर' के नाम से मशहूर थे। उन्हीं के मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली को मेट्रो मिली।
विज्ञापन
5 of 5
former CM Madan lal khurana
- फोटो : amar ujala
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने खुराना के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मदनलाल खुराना जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। खुराना जी एक आदर्श स्वयंसेवक, एक समर्पित विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता व जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत स्तम्भ के रूप में सदैव याद किये जायेंगे।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।