फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस साल करनी है शादी तो जान लें तारीखें, पूरे वर्ष में सिर्फ 18 दिन हैं शुभ मुहूर्त

Sat, 03 Feb 2018 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 03 Feb 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
know all the dates of year 2018 marriages and auspicious events according to panchang calendar
wedding night

इस बार यदि आप अपनी पुत्री या पुत्र की शादी का मन बना रहे हैं तो जल्दी करें। कहीं ऐसा न हो कि देर होने पर यह शुभ मुहूर्त का मौका हाथ से निकल जाए, क्योंकि इस बार मात्र 18 दिन ही शहनाई बज सकेगी। इतना ही नहीं मुंडन संस्कार और यज्ञोपवीत के लिए भी महज 12 मुहूर्त हैं।

know all the dates of year 2018 marriages and auspicious events according to panchang calendar
wedding night

पंडित नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस साल के शुरूआत से ही शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण जनवरी महीना बीत गया। इसी के चलते विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ दिन माना जाने वाला वसंत पंचमी का पर्व भी सन्नाटे में गुजर गया है।

know all the dates of year 2018 marriages and auspicious events according to panchang calendar
marriage line

वसंत पंचमी के दिन से ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस बार पूरी जनवरी में एक भी शुभ मुहूर्त नहीं रहा। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में भी केवल तीन दिन ही शादी के मुहूर्त हैं। इसके बाद 15 मार्च से 16 अप्रैल तक एक माह का खरमास रहेगा। इस दौरान सूर्य ग्रह के मीन राशि में होने से विवाह मुहूर्त नहीं हैं। इसके बाद 16 मई से 13 जून तक अधिक मास होने के कारण शादी का मुहूर्त नहीं है। अगस्त से दिसंबर माह तक विवाह का एक भी मुहूर्त नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know all the dates of year 2018 marriages and auspicious events according to panchang calendar
marriage

इन मुहूर्तों को बजेगी शहनाई 
- इस साल फरवरी से जुलाई माह के मध्य ही विवाह के मात्र 18 मुहूर्त हैं। इनमें से फरवरी की 18, 19 व 20, मार्च की दो, तीन, पांच व छह, अप्रैल की 18, 20, 27, 28, 30, मई की 11 व 12, जून की 21 व 25 और जुलाई माह की छह व 10 तारीख को ही विवाह मुहूर्त हैं।

विज्ञापन
know all the dates of year 2018 marriages and auspicious events according to panchang calendar
marriage

मुंडन और यज्ञोपवीत के मुहूर्त
- इस साल मुंडन संस्कार और यज्ञोपवीत के महज 12-12 मुहूर्त ही हैं। यह सभी मुहूर्त फरवरी से जून माह के बीच हैं। मुंडन के सर्वाधिक मुहूर्त फरवरी माह में हैं। यह इस माह की 10, 17, 20 और 25 तारीख को पड़ रहे हैं। मार्च में चार, छह व 13, अप्रैल में 20 व 27, मई में 10 और जून में 22 व 25 तारीख को ही मुंडन संस्कार हो सकेगा। इसी तरह यज्ञोपवीत संस्कार के लिए फरवरी माह की 17, 18 व 20, मार्च की तीन व चार, अप्रैल की दो व 20, मई की चार, जून की 17, 18 व 22 और जुलाई की 15 तारीख को शुभ मुहूर्त हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed