फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबरः अब आप सिर्फ पांच हजार रुपये में पहले ही दिन बुक करा सकते हैं अपना ‘लकी’ नंबर

Fri, 27 Sep 2019 03:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी मनोज कुमार, अमर उजाला, नोएडा
मनोज कुमार, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 27 Sep 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
khushkhabar only in five thousand you can book vip or your lucky number
नंबर प्लेट - फोटो : Social

आपको वीआईपी नंबर का शौक नहीं है, लेकिन अपना लकी नंबर चाहिए तो अब इसके लिए इंतजार नहीं करना पडे़गा। पहले नवरात्र से वीवीआईपी और वीआईपी नंबरों को छोड़कर सीरीज के पहले ही दिन अपना लकी नंबर बुक कराया जा सकता है। इसके लिए आपको अब दो-ढाइे महीने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परिवहन विभाग अधिकारियों के मुताबिक पांच हजार रुपये की रसीद कटवाकर नंबर ऑनलाइन ही बुक कराया जा सकेगा।

khushkhabar only in five thousand you can book vip or your lucky number

हर किसी का अपना एक लकी नंबर होता है। इस नंबर को वह अपनी बाइक, कार यहां तक कि पासवर्ड के रूप में भी इस्तेमाल करता है। अधिकांश वाहन चालक अपने लकी नंबरों को लेकर बेहद संजीदा होते हैं। लकी नंबर लेने के लिए वह हजारों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन, कई बार उन्हें लकी नंबर नहीं मिल पाता है। इसका कारण अगर नंबर सीरीज के अंत में हो तो उसका इंतजार करना होता है। ऐसे में बगैर नंबर वाहन चलाने पर जुर्माने का डर रहता है।

khushkhabar only in five thousand you can book vip or your lucky number

वाहनों चालकों की इस समस्या को दूर करते हुए परिवहन विभाग ने लोगों को सहूलियत देने के साथ-साथ राजस्व भी बढ़ाने का नया फार्मूला तैयार किया है। इसके तहत सीरीज शुरू होते ही वाहन चालक अपना लकी नंबर ऑनलाइन बुक करा सकता है। इसके लिए 5 हजार रुपये का भुगतान कर फाइल को विभाग में पहुंचा होगा। इसके बाद वहीं नंबर परिवहन विभाग से मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
khushkhabar only in five thousand you can book vip or your lucky number
- फोटो : Social

सिफारिश पर भी नहीं बदलेगा नंबर
पहले अगर किसी को मन चाहा नंबर चाहिए होता था तो सीरीज से नंबर आने का इंतजार करना पड़ता था। वहीं, किसी अधिकारी ने अपने परिचित को वह नंबर दे दिया तो लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर जाता था और वाहन स्वामियों को अनचाहा नंबर लेकर संतोष करना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पांच हजार रुपये की रसीद कटवाने के बाद वह नंबर किसी दूसरे को नहीं दिया जा सकेगा। इसके लिए न तो विधायक, सांसद और ना ही किसी अधिकारी की सिफारिश काम आएगी।

परिवहन विभाग से नई सीरीज में वीवीआईपी और वीआईपी नंबर छोड़कर कोई और नंबर लेना है तो उसके लिए 5 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा और रसीद को अपने वाहन की फाइल के साथ कार्यालय में जमा कराना होगा। उस व्यक्ति को वही नंबर मिल जाएगा। नवरात्र से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।- एके पांडेय, एआरटीओ प्रशासन, गौतमबुद्ध नगर

विज्ञापन
khushkhabar only in five thousand you can book vip or your lucky number
डेमो - फोटो : demo pic

नवरात्र से शुरू होगी नए नंबरों की सीरीज
नवरात्र से नए नंबरों की सीरीज शुरू हो जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक 28 सितंबर को पुरानी सीरीज खत्म हो रही है और नए नंबरों की सीरीज यूपी-16 सीजे नीलामी के लिए वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इस बार 0001 नंबर पर बोली की शुरुआत एक लाख रुपये से होगी। इसके अलावा वीआईपी नंबरों पर सेंध लगाने वालों पर भी नजर रहेगी। एआरटीओ एके पांडेय ने बताया कि नवरात्र को देखते हुए सभी शोरूमों को निर्देश दिए हैं कि अगर वाहन बिकने के दूसरे दिन फाइल एआरटीओ आफिस नहीं पहुंची तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे सभी वाहन विक्रेता डीलर दूसरे दिन तक फाइलों को भेजने दें। बताया कि 28 सितंबर को सीरीज खत्म होने के बाद नए नंबर वेबसाइट पर अपलोड हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed