दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार दिन में हुई बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। हालांकि बारिश बहुत तेज नहीं हुई है लेकिन सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। शुक्रवार दिन में हुई बारिश कहीं तेज तो कहीं धीमी हुई है। मौसम वैज्ञानिक पहले ही इस हफ्ते में हल्की बारिश और सुहाने मौसम की भविष्यवाणी कर चुके हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि बारिश से लोगों को राहत ही मिल रही है बल्कि उत्तर भारत के कई भागों जैसे यूपी, देहरादून और हिमाचल प्रदेश में हो रही तेज बारिश ने कहर मचा दिया है और वहां बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है...
तस्वीरेंः दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश, कई जगह बाढ़ जैसे हालात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी में बारिश का कहर
वाराणसी में बीते 48 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चारों ओर फैले पानी के बीच लोगों का जीना दूभर हो गया है। आफत बनकर बरस रही बारिश ने पूर्वांचल में अबतक नौ लोगों की जान ले ली है।
लखनऊ और आसपास के इलाकों में बारिश से परेशान लोग
यूपी में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से लोगों की जान पर बन आई है। बाराबंकी में जहां दीवार व मकान गिरने से छात्र व महिला की जान चली गई। वहीं रायबरेली में भी दीवार गिरने से दो की मौत हो गई। वहीं अंबेडकरनगर में एक जान चली गई। इस बीच मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कई जिलों में इंटर तक के स्कूल शुक्रवार के लिए बंद कर दिए गये हैं। सीतापुर में तटबंध टूटने से 52 गांवों पर खतरा मंडराने लगा है।
अवध में बुधवार रात शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार को पूरे दिन जारी रहा। इसके चलते गांवों में कच्चे मकान ढहने की कई घटनाएं सामने आयीं। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के वदीपुर मजरे इस्माइलपुर निवासी मोबीन का आठ वर्षीय का बेटा उमेर स्कूल से लौटा ही था कि उसके ऊपर घर की छत और दीवार ढह गई। मलबे में दबने से घायल उमेर को परिवारीजन एक निजी अस्पातल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं जैदपुर थाना क्षेत्र में परसोला गांव निवासी वृद्धा बृजरानी पत्नी सुरेश की छत गिरने से उसके मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। उधर रायबरेली में के गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे ककोरन गांव निवासी शाहिद अली की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। जिसके मलबे में दबकर शाहिद की बेटी बीना (3) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समीमुननिशा (35) घायल हो गई।