सीलिंग के खिलाफ शनिवार को आम आदमी पार्टी ने सिविक सेंटर पर विरोध मार्च निकालकर बीजेपी पर हमला बोला है। मार्च में शामिल आप नेताओं ने भाजपा शासित एमसीडी से व्यापारियों से वसूले गए कंवर्जन चार्ज का हिसाब भी मांगा साथ ही सीलिंग बंद नहीं होने पर 29 जनवरी को संसद घेराव की भी घोषणा की है।
2 of 5
sealing
- फोटो : himanshu soni
आप के विरोध मार्च में तीनों निगमों के नेता विपक्ष एवं आप पार्षद, एल्डरमैन और आप के पूर्व विधायक जरनैल सिंह एवं अनिल बाजपेई शामिल हुए। पार्टी ने सीलिंग को लेकर तीनों निगमों के बुलाए गए संयुक्त सत्र को देखते हुए सीलिंग के खिलाफ अपना विरोध भी दर्ज कराया।
3 of 5
sealing
- फोटो : himanshu soni
आप के पूर्व विधायक अनिल बाजपेई ने कहा कि भाजपा शासित तीनों नगर निगम का संयुक्त सत्र हुआ है, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के व्यापारियों के हक की आवाज इस संयुक्त सत्र तक पहुंचाने के लिए यह विरोध मार्च निकाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के व्यापारियों से कंवर्जन चार्ज के नाम पर करोड़ों रुपये वसूले गए मगर सीलिंग जारी है।
4 of 5
sealing
- फोटो : himanshu soni
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवक्ता दिलीप पांडे ने कहा कि दरअसल भाजपा शासित एमसीडी संयुक्त सत्र के माध्यम से सीलिंग को लेकर सिर्फ नाटक कर रही है, जहां तक प्रश्न कंवर्जन चार्ज का है तो उसे एमसीडी बिना सत्र के भी कर सकती है और व्यापारियों को राहत दे सकती है। मास्टर प्लान को लेकर सारे अधिकार केंद्र सरकार के पास है वहां भी भाजपा की सरकार है।
5 of 5
sealing
- फोटो : himanshu soni
केंद्र अध्यादेश लाकर मास्टर प्लान में तब्दीली करके व्यापारियों को राहत दे सकता है लेकिन भाजपा व्यापारियों की चिंता नहीं है। वह संयुक्त सत्र के जरिये सिर्फ नौटंकी कर रही है।