फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर पति एवं फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ बुधवार दोपहर लगभग सवा दो बजे पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस पहुंचीं। करीना यहां अपना जन्मदिन बनाने के लिए आई हैं। उनका 21 सितंबर को जन्मदिन है।
2 of 5
kareena saif taimur
- फोटो : सोशल मीडिया
बृहस्पतिवार या शुक्रवार को उनके परिजनों एवं अन्य फिल्मी सितारों के भी पहुंचने की संभावना है। गाड़ी की अगली सीट पर सैफ अली खान व करीना अपने बेटे तैमूर के साथ पिछली सीट पर बैठी हुई थीं। पैलेस के मुख्य गेट पर गाड़ी पहुंचते ही सैफ अली खान नीचे उतरे गए और वहां पर खड़े युवाओं और बच्चों ने उनके साथ फोटो खिंचवाए एवं सेल्फी ली।
3 of 5
kareena saif
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान करीना कपूर गाड़ी में बैठकर सैफ को देखती रहीं। कुछ देर बाद सैफ गाड़ी में बैठकर पैलेस के अंदर चले गए। पटौदी इलाके में कई दिनों से उनके बुधवार को पैलेस आने की खबर थी। इस कारण इलाके के युवा एवं बच्चे सुबह से ही उनकी एक झलक पाने के लिए पैलेस के सामने जुट गए थे।
4 of 5
taimur
- फोटो : अमर उजाला
उधर सैफ ने भी उन्हें निराश नहीं किया और सैफ उनको देखकर गाड़ी से उतर गए। सैफ को अपने बीच पाकर बच्चों एवं युवाओं की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।
5 of 5
pataudi palace
- फोटो : अमर उजाला
पैलेस में करीना कपूर का जन्मदिन मनाने की तैयारी कई दिन से जोरों पर चल रही है। बताया जाता है कि सैफ, करीना व तैमूर का घुड़सवारी करने और इलाके के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने का भी कार्यक्रम है।