दिल्ली की सीएजी रिपोर्ट में राशन घोटाले का खुलासा हुआ है जिसके बाद दिल्ली सरकार सवालों के घेरे में आ गई। सूत्रों के मुताबिक सीएजी रिपोर्ट में 50 से भी ज्यादा मामले ऐसे हैं जिसमें नियमों को भुलाकर गड़बड़ी हुई है।
CAG रिपोर्ट ने खोली पोल तो कपिल मिश्रा भी नहीं रहे चुप, राशन घोटाले के खिलाफ दे डाले ये सबूत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कर्रवाई की घोषणा की है तो वहीं पार्टी से निकाले गए मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर घोटाले के सबूत दे कर केजरीवाल सरकार पर संगीन आरोप लगा दिए हैं।
सूत्रों बताते हैं कि केजरीवाल सरकार सीएजी रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है। इसी के आधार पर सरकार सीबीआई की जांच करवाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि सीएजी द्वारा रिपोर्ट में शामिल की गई गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के मामले में किसी को नहीं बख्शा जाएगा।
पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने भी केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है। ट्वीट किया- 4 लाख फ़र्ज़ी राशन कार्ड से 150 करोड़ रुपये प्रति माह का राशन एडजस्ट करने की कोशिश हुई है. साथ ही बताया कि फरवरी में 4 लाख़ फ़र्ज़ी कार्ड पकड़े गए हैं।
केजरीवाल का राशन डिलीवरी घोटाला
A. नकली गाड़ियों से राशन उठाया
B. 4 लाख नकली कार्डो से एडजस्ट किया
C. 150 करोड़ महीना
D. तीन साल में 150X12x3= ₹5400 करोड़
Watch this - pic.twitter.com/rrkNLdQVOP
जरा सोचिए,
जिस केजरीवाल ने राशन डिलवरी में 1800 करोड़ का घोटाला कर दिया वो डोर स्टेप डिलवरी में कितना खाने का प्लान बनाकर बैठा होगा।
केजरीवाल के मुंह मे गरीबों के राशन डिलीवरी घोटाले का खून लग चुका हैं।