दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेताओं पर संजीदा आरोप लगाये हैं। कपिल मिश्रा ने सोमवार को ट्विटर पर एक ई-मेल सार्वजनिक किया। मेल करने वाले ने अमन शर्मा नाम की आईडी से मेल करते हुये अपना नाम भी गोपनीय रखा है।
2 of 5
kapil mishra
- फोटो : twitter
मेल में पंजाब चुनाव की चुनावी बागडोर संभाल चुके वरिष्ठ नेताओं के नाम मेल में लिये गये हैं। दूसरी तरफ पूरे मसले को बेबुनियाद बताते हुये पार्टी कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।
3 of 5
kapil mishra
- फोटो : twitter
मेल करने वाले खुद को अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया का सच्चा सिपाही बताया है। मेल में उसने आरोप लगाया है कि दिल्ली से पंजाब गये दो वरिष्ठ नेता वहां पर अय्याशियां कर रहे थे। जबकि दिल्ली में बैठे दो नेता उन्हें शह दे रहे थे।
4 of 5
कपिल मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
मेल में यहां तक दावा किया गया है कि इन्हीं लोगों की वजह से पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल व सिसोदिया के बीच मतभेद इतना बढ़ गया था, कि एक बार सिसोदिया इस्तीफा देकर घर चले गये थे। बाद में काफी मानमनव्वल के बाद मामला शांत हुआ। इतना ही नहीं, आरोप है कि दिल्ली से पंजाब गये एक नेता का भाई कनाडा में बैठकर पैसा जुटा रहा था। जबकि दूसरा नेता शराब व शबाब में डूबा हुआ था।
कपिल मिश्रा ने ट्वीट में बताया है कि मेल करने वाला मुख्यमंत्री आवास को काफी करीबी है। पंजाब विधानसभा चुनाव नतीजे आने के महीनों बाद भी पार्टी के भीतर कलह जारी है। कपिल मिश्रा ने अपने ट्विटर पर उस ई मेल के दो पन्ने शेयर किए हैं, जिसमें से पहले मेल भेजने वाले ने लिखा है कि वह मुख्यमंत्री कार्यालय में रहकर पार्टी का कार्य करता आ रहा है।