फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुंडागर्दी छोड़ना चाहता था अमर दुबे, एनकाउंटर से पहले विकास के साथ हुई थी बहस

Sun, 12 Jul 2020 11:18 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 12 Jul 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter news Amar Dubey had argued with Vikas dubey as he wanted a fresh start after marriage
अमर दुबे - फोटो : अमर उजाला
कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे के राइट हैंड और शॉर्प शूटर अमर दुबे की मौत के बाद एक नया खुलासा हुआ है। जिस दिन अमर का एनकाउंटर हुआ उसके 9 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। अब यह बात सामने आई है कि अमर शादी के बाद गुंडागर्दी छोड़कर सामान्य जिंदगी जीना चाहता था, लेकिन विकास के दबाव में आकर वह ऐसा नहीं कर पाया। 


 
Kanpur Encounter news Amar Dubey had argued with Vikas dubey as he wanted a fresh start after marriage
अमर दुबे - फोटो : अमर उजाला
यूपी एसटीएफ ने हमीरपुर के मौदहा में आठ जुलाई को अमर को मार गिराया था। इसके एक दिन पहले ही फरीदाबाद में विकास और अमर के बीच कहासुनी हो गई थी। फरीदाबाद में विकास के साथी श्रवण व अंकुर मिश्रा के घर में दोनों के बीच लड़ाई हुई थी, जिसके बाद अमर वहां से चला गया था।

 
Kanpur Encounter news Amar Dubey had argued with Vikas dubey as he wanted a fresh start after marriage
विकास दुबे के साथ अमर दुबे - फोटो : अमर उजाला
श्रवण की पत्नी शांति मिश्रा ने बताया कि एनकाउंटर से पहले अमर भी विकास के साथ फरीदाबाद में ही छिपा था। फरीदाबाद के इंद्रा कॉलोनी में विकास से कहासुनी होने के बाद नाराज होकर अमर दुबे फरीदाबाद से अपने घर चला गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Encounter news Amar Dubey had argued with Vikas dubey as he wanted a fresh start after marriage
अमर दुबे - फोटो : amar ujala
इसके बाद फोन पर अमर दुबे ने विकास से बातचीत की थी, जिसमें उसने बताया था कि शादी होने के बाद वह सामान्य जीवन जीना चाहता है। लेकिन विकास दुबे अमर को अपने साथ रखना चाहता था। उस वक्त अमर दुबे नहीं माना और अगले ही दिन जानकारी मिली कि अमर दुबे की हमीरपुर में मुठभेड़ हो गई, जिसमें वह मारा गया।

 
विज्ञापन
Kanpur Encounter news Amar Dubey had argued with Vikas dubey as he wanted a fresh start after marriage
हमीरपुर में अमर का एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
अमर दुबे बिकरु शूटआउट के मास्टमाइंड गैंगस्टर विकास दुबे के मामा अतुल दुबे का चचेरा भाई था। गांव के लोगों की मानें तो विकास अमर दुबे पर आंख बंद करके भरोसा करता था। अमर को विकास का राइट हैंड समझा जाता था। अमर निशाना लगाने में भी माहिर था। विकास के एक इशारे पर वो गोलियों की बौछार कर देता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed