नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट कॉरिडोर (मेजेंटा लाइन-8) का दूसरा फेज कालकाजी से वेस्ट जनकपुरी तक 28 मई को खुलने वाला है। इस दिन आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नेहरू इंक्लेव मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और उसके बाद हौजखास पहुंचेंगे।
हालांकि, आम लोग 29 मई को सुबह छह बजे से इस रूट पर सफर कर पाएंगे। इसके खुलने से नोएडा से गुरुग्राम और गुरुग्राम से नोएडा जाने वाले यात्रियों सीधा लाभ मिलेगा। सिर्फ 50 मिनट में बॉटेनिकल से गुरुग्राम तक की दूरी तय की जा सकेगी। बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट कॉरिडोर की लंबाई 38.2 किमी है। फेज-1 बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी मेट्रो स्टेशन तक पहले ही शुरू हो चुका है। कॉरिडोर के दूसरे फेज की लंबाई 25.6 किमी है। इसमें से 23 किमी की लाइन भूमिगत है।
कालकाजी से जनकपुरी वेस्ट के बीच 16 मेट्रो स्टेशन हैं, जिनमें नेहरू इंक्लेव, ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, पंचशील पार्क, हौजखास, आईआईटी, आरके पुरम, मुनिरका, वसंत विहार, शंकर विहार, टर्मिनल-1 आईजीआई एयरपोर्ट, सदर बाजार दिल्ली छावनी, पालम, दशरथपुरी, डाबड़ी मोड़ और जनकपुरी वेस्ट शामिल हैं। इनमें से सदर बाजार और शंकर विहार दो स्टेशन ऊपरी होंगे।
4 of 7
magenta metro
- फोटो : अमर उजाला
मजेंटा लाइन पर होंगे दो इंटरचेंज 38 किमी के बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट कॉरिडोर में दो इंटरचेंज होंगे। पहला इंटरचेंज कालकाजी मेट्रो स्टेशन पर होगा। यहां पर वायलेट लाइन के लिए कश्मीरी गेट और एस्कॉर्ट मुजेसर के लिए मेट्रो बदल सकेंगे। दूसरा इंटरचेंज हौजखास मेट्रो स्टेशन पर होगा। यहां से मेट्रो यात्री यलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर और समयपुर बादली के लिए मेट्रो बदल सकेंगे।
5 of 7
magenta line
- फोटो : लाल सिंह
दिल्ली डॉमेस्टिक आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान इस कॉरिडोर के दूसरे फेज के खुलने से दिल्ली के डॉमेस्टिक आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा। अब तक मेट्रो यात्रियों को आईजीआई एयपोर्ट पहुंचने के लिए एयरपोर्ट लाइन का प्रयोग करना पड़ता था। इसके बाद अन्य यातायात साधनों का प्रयोग करना पड़ता था। इस लाइन के खुलने से दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई बढ़कर 278 किलोमीटर हो जाएगी। साथ ही दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों की संख्या भी बढ़कर 202 हो जाएगी।