फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   air is once again on the brink of worsening; the AQI has risen by 44 points in three days.

Delhi NCR News: दिल्ली की हवा फिर बिगड़ने की दहलीज पर, तीन दिन में 44 अंक बढ़ा एक्यूआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
पीएम2.5 बना सबसे बड़ा प्रदूषक, बुधवार को खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान, 29 और 30 अक्तूबर को बारिश से मिल सकती है राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दो दिनों की मामूली राहत के बाद दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब होने की दहलीज पर पहुंच गई है। मंगलवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 197 दर्ज किया गया। इसमें सबसे बड़ी भूमिका पीएम2.5 प्रदूषक की रही। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। हालांकि, 29 और 30 अक्टूबर को हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के कारण प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 197 रहा। शहर के 59 निगरानी केंद्रों में से 55 के आंकड़ों के आधार पर यह औसत दर्ज किया गया। एक्यूआई में लगातार बढ़ोतरी से राजधानी की वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन

एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे साफ
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे बेहतर रही। यहां एक्यूआई 82 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में है। वहीं, फरीदाबाद में एक्यूआई 122, गाजियाबाद में 140, नोएडा में 164 और गुरुग्राम में 174 रहा। इन सभी शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। दूसरी ओर, पानीपत में एक्यूआई 274 रहा, जो खराब श्रेणी में है। गजरौला में 247, भिवाड़ी में 244 और बड़ौत में 211 एक्यूआई दर्ज किया गया। इन शहरों की हवा दिल्ली से भी अधिक प्रदूषित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में 44 अंक बढ़ा एक्यूआई
राजधानी में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। 25 अक्टूबर को दिल्ली का औसत एक्यूआई 153 था, जो 26 अक्तूबर को बढ़कर 174 और 27 अक्टूबर को 197 पहुंच गया। इस तरह महज तीन दिनों में एक्यूआई में 44 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम में बदलाव से आने वाले दिनों में प्रदूषण के स्तर में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed