फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेएनयू में चारों सीटों पर वाम संगठन का कब्जा, तस्वीरों में देखें कैसे लहराया 'लाल' परचम

Sun, 16 Sep 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Sep 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
JNU Students Union Election 2018- Left Alliance wins all central panel seats
JNUSU Election 2018

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के परिणाम आ गए हैं। एक बार फिर जेएनयू में 'लाल सलाम' का नारा बुलंद हुआ है। वाम संगठन ने केंद्रीय पैनल के सभी पदों पर जीत दर्ज की है।अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के पद लेफ्ट यूनिटी के खाते में आए हैं। वहीं सभी पदों पर ABVP दूसरे स्थान पर रही है। कैंपस में शुक्रवार को वोटिंग हो गई थी और काउंटिंग भी उसी रात 10 बजे शुरू हो गई थी, लेकिन नतीजे आने में काफी वक्त लगा। छात्र संगठनों में झड़प की वजह से कई बार मतगणना को रोका गया।

JNU Students Union Election 2018- Left Alliance wins all central panel seats
JNUSU Election 2018

किसे मिले कितने वोट
चुनाव समिति के मुताबिक 5,170 मतों की गणना के बाद लेफ्ट के एन साई बालाजी ने 2151 वोटे के साथ जीत दर्ज की, उन्होंने एबीवीपी के ललित पाण्डेय को 1179 वोटों से हराया। ललित पाण्डेय को 972 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट संगठन से सारिका चौधरी ने जीत दर्ज की, उन्होंने एबीवीपी के गीता श्री को 1579 मतों से पराजित किया। महासचिव पद के लिए लेफ्ट संगठन के ऐजाज अहमद राठेर को 2426 वोट मिले, उन्होंने एबीवीपी के गणेश को 1193 मतों से पराजित किया। संयुक्त सचिव पद पर लेफ्ट की ओर से अमूथा जयदीप ने जीत दर्ज की, उन्होंने एबीवीपी के वेंकट चौबे को 757 मतों से पराजित किया।

इसके साथ ही लेफ्ट संगठन के 26 काउंसलर्स ने जीत दर्ज की है। काउंसलर्स सीट पर एबीवीपी को एक, एनएसयूआई को एक और एक निर्दलीय को भी जीत मिली है।

JNU Students Union Election 2018- Left Alliance wins all central panel seats
JNUSU Election 2018

गिने गए वोट-5170
टोटल वोट- 5170

अध्यक्ष पद
●एन. साईं बालाजी(लेफ्ट)-2161
●ललित पाण्डेय(एबीवीपी)-982
●जाह्नु कुमार हीर -(इंडिपेंडेंट)- 32
●जयंत कुमार 'जिज्ञासु'(छात्र राजद)-540
●निधि मिश्रा(सवर्ण छात्र मोर्चा)-
●साईब  बिलावल(इंडिपेंडेंट)-125
●थल्लापल्ली प्रवीण(बापसा)-675
●विकास यादव(nsui)-402
◆नोटा- 128

उपाध्यक्ष पद
●सारिका चौधरी(left)- 2592
●गीता बरुआ(एबीवीपी)- 1012
●लिजी के बाबू(nsui)- 457
●पूर्णचंद्रा नाईक(बापसा)-644



सचिव पद
●एजाज़ अहमद राथेर(लेफ्ट)-2423
●गणेश गुर्जर(एबीवीपी)- 1223
●मो. मोफिजुल आलम(nsui)-328
●विश्वभर नाथ प्रजापति(बापसा)-827

उपसचिव पद
●अमुथा जयदीप(लेफ्ट)- 2047
●वेंकट चौबे(एबीवीपी)-1290


 

विज्ञापन
विज्ञापन
JNU Students Union Election 2018- Left Alliance wins all central panel seats
JNUSU Election 2018

शनिवार देर रात 1.45 बजे मतगणना स्थल पर जेएनयू की स्टूडेंट्स रह चुकीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी पहुंची थी। शुक्रवार को जेएनयू छात्र संघ के दिलचस्प चुनाव में 67.8 फीसदी मतदान हुआ था जिसे पिछले छह साल में सबसे ज्यादा माना जा रहा है। इसमें 5,000 से ज्यादा छात्रों ने मतदान किया था। वाम समर्थित ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) इस बार ‘यूनाइटेड लेफ्ट’ गठबंधन के तहत एकसाथ चुनाव लड़ रहे हैं। वामपंथी छात्र संगठनों के अलावा एबीवीपी, एनएसयूआई और बापसा के उम्मीदवार भी मैदान में थे। 

विज्ञापन
JNU Students Union Election 2018- Left Alliance wins all central panel seats
JNUSU Election 2018

परिणाम में देरी की वजह मतगणना के दौरान हुई बवाल को बताया जा रहा है। एनएसयूआई के छात्रनेता लाराइब नियाज़ी ने कहा कि जब वे एबीवीपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद वसंत कुंज पुलिस स्टेशन से वापस आ रहे थे, तब तीन लोगों ने उनपर हमला किया था। जेएनयूएसयू चुनाव आयोग 2018-19 ने जानकारी दी है कि बैलट बॉक्स चोरी करने के प्रयास के साथ ही मतगणना स्थल पर मौजूद आयोग के महिला सदस्यों व अन्य सदस्यों के साथ मारपीट व हिंसा की गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed