{"_id":"5e13a34e8ebc3e87de7e1206","slug":"jnu-ruckus-delhi-police-was-on-campus-during-the-violence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेएनयू बवाल: हिंसा के दौरान कैंपस में थी पुलिस, हमलावर कोडवर्ड में कर रहे थे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू बवाल: हिंसा के दौरान कैंपस में थी पुलिस, हमलावर कोडवर्ड में कर रहे थे बात
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जेएनयू हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जेएनयू कैंपस में हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस वहां मौजूद थी। दिल्ली पुलिस ने कैंपस में होने की बात खुद एफआईआर में लिखी है। रिपोर्ट में पुलिस ने कहा है कि नकाबपोश बदमाश पुलिस के सामने तोड़फोड़ करते रहे। दूसरी तरफ हमलावर इस दौरान कोडवर्ड में बात कर रहे थे।
2 of 5
जेएनयू में नाकाबपोश बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
जांच में ये बात भी सामने आई है कि जेएनयू का माहौल एकदम तनावपूर्ण होने के बजाय धीरे-धीरे खराब हुआ। हालांकि एफआईआर में दर्ज घटना के समय व अधिकारी घटना का जो समय बता रहे हैं उसमें अंतर है। पुलिस ने एफआईआर में कहा है कि पुलिसकर्मी जेएनयू में मौजूद थे। करीब पौने चार बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ छात्र एकत्रित होकर मारपीट व तोड़फोड़ कर रहे हैं।
3 of 5
jnu violence
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो 40-50 अनजान लोग जिनमें से कुछ लोगों ने अपने मुंह पर मफलर व कपड़े बांधे हुए थे, उनके हाथों में डंडे थे। ये लोग पेरियार हॉस्टल परिसर में छात्रों से मारपीट व तोड़फोड़ कर रहे थे। ये आरोपी पुलिस को देखकर मौके से भाग गए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। छात्रों को शांत होने की अपील की गई थी। इस दौरान जेएनयू के अंदर झगड़े व मारपीट की अन्य कॉल आने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jnu violence
- फोटो : अमर उजाला
शाम सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ हुड़दंगी साबरमती हॉस्टल में पहुंच गए हैं और वहां मारपीट कर रहे हैं। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो 50-60 लोग हाथों में डंडे लेकर हॉस्टल बिल्डिंग में तोड़फोड़ कर रहे थे। छात्रों से माइक के जरिए शांत होने की अपील की गई। पुलिस की चेतावनी के बावजूद हुड़दंगी लोग तोड़फोड़ करते रहे। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने किसी आरोपी को पकड़ने की कोशिश नहीं की थी। इस झगड़े में कुछ छात्रों को चोटें आई हैं। पीड़ित छात्रों ने हमलावरों द्वारा कोड वर्ड में बात करने की बात कही है।
विज्ञापन
5 of 5
साबरमती होस्टल (JNU)
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी का क्या कहना है
डीसीपी देवेंद्र आर्या का कहना है कि पुलिस को 4.57 पर कॉल मिली थी। माहौल सामान्य कर पुलिसकर्मी जेएनयू कैंपस से बाहर आ गये थे। सात बजे कॉल मिलने पर पुलिस जेएनयू प्रशासन से अनुमति लेकर पुलिस कैंपस में गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।