फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेएनयू में खालिद-अनिर्बन की जमानत पर उड़ा गुलाल, ढपली के थाप पर नाचे कन्हैया

Sat, 19 Mar 2016 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 Mar 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
JNU Anirban against Khalid-blown gulal, danced to the beat of Dpli Kanhaiya
जेएनयू कैंपस में मना जश्न

जेएनयू कैंपस में हाईलेवल कमेटी की रिपोर्ट पर कारण बताओ नोटिस में आरोपों की जानकारी न देने और रिपोर्ट की सत्यता पर सवाल उठाते हुए शुक्रवार दुपहर को छात्रसंघ समेत वामपंथी छात्र विरोध दर्ज करवाते हुए नारे लगा रहे थे कि अचानाक शाम 4.10 पर देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार उमर खालिद और अनिर्बन की रिहाई की खबर सुनते ही विरोध जश्न में तब्दील हो गया। 

JNU Anirban against Khalid-blown gulal, danced to the beat of Dpli Kanhaiya
जेएनयू कैंपस में मना जश्न

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया, महासचिव रामा नागा आदि छात्र अबीर गुलाल उड़ाते हुए ढपली की थाप पर जमकर नाचे और आरएसएस, विश्वविद्यालय प्रबंधन समेत केंद्र सरकार पर जमकर कटाक्ष किया। इस दौरान उन्होंने गरीबी, सामंतवाद, भूखमरी से आजादी के अपने चित परिचित नारे भी लगाए।

JNU Anirban against Khalid-blown gulal, danced to the beat of Dpli Kanhaiya
जेएनयू कैंपस में मना जश्न

कैंपस स्थित ऐड ब्लॉक में जांच रिपोर्ट में कुल 21 आरोपी छात्रों में से 16 अन्य छात्रों के साथ कारण बताओ नोटिस में आरोपों की सही जानकारी न देने के चलते दुपहर दो बजे से विरोध दर्ज करवा रहे थे। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता छात्रसंघ अध्यक्ष व देशद्रोह मामले में अंतरिम जमानत पर रिहा कन्हैया कुमार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
JNU Anirban against Khalid-blown gulal, danced to the beat of Dpli Kanhaiya
जेएनयू कैंपस में मना जश्न

कन्हैया का कहना था कि जब नोटिस में आरोप साफ नहीं लिखे हैं तो फिर हम जवाब किस आधार पर दें। इसी बीच उमर खालिद और अनिर्बन को छह महीने की अंतरिम जमानत की खबर कैंपस में पहुंची और विरोधी नारे, खुशी में बदल गए।

विज्ञापन
JNU Anirban against Khalid-blown gulal, danced to the beat of Dpli Kanhaiya
जेएनयू कैंपस में मना जश्न
लाल सलाम, लाल सलाम, देखो कैसे पड़ गया ठंडा, खाकी निकर- भगवा झंडा, वीसी को भी भेजो मेल, रजिस्ट्रार को भी भेजो मेल, आरएसएस का हो गया खेल आदि नारों से केंद्र, आरएसएस और विश्वविद्यालय प्रबंधन पर जमकर कटाक्ष किया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed