{"_id":"59b93d4b4f1c1bad688b4594","slug":"jayas-arrested-and-francis-on-three-days-remand-in-pradyuman-thakur-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रद्युम्न मर्डर केस : जैयस को जेल, फ्रांसिस को 3 दिन की रिमांड पर भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रद्युम्न मर्डर केस : जैयस को जेल, फ्रांसिस को 3 दिन की रिमांड पर भेजा
Fri, 15 Sep 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 15 Sep 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोहना पुलिस ने छात्र प्रद्युम्न हत्याकांड में आरोपी दोनों स्कूल प्रबंधकों को दो दिन रिमांड के पश्चात बुधवार को अदालत में पेश किया। दोनों आरोपियों को पुलिस कमिश्नर द्वारा गठित एसआईटी टीम दोपहर को करीब दो बजे सोहना शहर थाने में लेकर पहुंची थी जिनको भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करीब पौने चार बजे ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एमजेड खान की अदालत में पेश कर दिया गया।
2 of 5
प्रद्युमन के बचपन की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अदालत से दोनों आरोपियों के लिए चार दिन तक रिमांड पर लिए जाने की मांग रखी थी, किन्तु अदालत ने एक आरोपी जैयस को भोंडसी जेल भेजने के आदेश दे दिए। जबकि दूसरे आरोपी फ्रांसिस को तीन दिन और रिमांड पर भेज दिया है।
3 of 5
प्रद्युमन की शोक सभा
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट द्वारा रिमांड पर दिए जाने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। रिमांड की अवधि 16 सितंबर को समाप्त होगी। इससे पूर्व भी मंगलवार को पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी अशोक को अदालत में पेश किया था। जिसको अदालत ने भौंडसी जेल भेजने के आदेश दिए थे। जिसकी सुनवाई विशेष अदालत द्वारा 16 सितंबर को गुरुग्राम में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ryan school
अदालत में ले जाने से पूर्व शहर थाना प्रभारी मुकेश यादव ने सभी पुलिस जवानों को मीडियाकर्मियों व अधिवक्ताओं से ना उलझने के निर्देश भी दिए। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किये जाने को लेकर बुधवार को अदालत परिसर मीडियाकर्मियों व पुलिस जवानो से भरा था।
विज्ञापन
5 of 5
प्रद्युमन का स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किसी से भी बातचीत करने का मौका नहीं दिया तथा अदालती कार्रवाई समाप्त होने के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के जवान अपनी हिरासत में ले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।