फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘गोली चलाने वाला गोडसे दिल्ली पुलिस समर्थक’ पेंटिंग के माध्यम से जामिया के छात्रों ने दिया संदेश

Sat, 01 Feb 2020 09:57 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 01 Feb 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
Jamia students gave a message through a painting on the wall over open firing
जामिया छात्रों ने बनाई पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाले नाबालिग को जामिया के छात्रों ने पेंटिंग के माध्यम से गोडसे और दिल्ली पुलिस को उसका समर्थक बताया है। गोली से घायल शादाब को गांधी दिखाया गया है। जामिया के गेट नंबर 6 के बाहर वाली दीवार पर फायरिंग की घटना को लेकर पेंटिंग बनाई गई है। 
Jamia students gave a message through a painting on the wall over open firing
जामिया में गोली चलाने वाला शख्स - फोटो : अमर उजाला
इसमें छात्रों ने दिल्ली पुलिस को नाथूराम गोडसे का समर्थक बताते हुए सब कुछ देखने के बाद मौन खड़ा दिखाया है। इसे काफी लोगों ने सराहा। कुछ छात्रों ने पोस्टर बनाकर उस पर स्लोगन ‘तमंचे पर डिस्को’ लिखकर इस घटना का विरोध जताया है।
Jamia students gave a message through a painting on the wall over open firing
फायरिंग में घायल जामिया का छात्र - फोटो : PTI
नाबालिग का नहीं मिला कोई आपराधिक रिकॉर्ड
दिल्ली पुलिस ने जामिया के प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोली चलाने वाले नाबालिग के संबंध में जेवर पुलिस से उसका आपराधिक इतिहास की जानकारी मांगी थी। पुलिस को उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jamia students gave a message through a painting on the wall over open firing
जामिया में फायरिंग करने वाला शख्स - फोटो : अमर उजाला
तमंचे के संबंध में नहीं मिली ठोस जानकारी
जानकारी मिली है कि नाबालिग छात्र जेवर से ही तमंचा लेकर दिल्ली गया था। यह भी बताया जा रहा है कि छात्र ने अपने किसी साथी से तमंचा खरीदा था लेकिन तमंचा किससे खरीदा था, इसके संबंध में परिजन, पुलिस या पड़ोसी कोई जानकारी नहीं दे रहा।  
विज्ञापन
Jamia students gave a message through a painting on the wall over open firing
जामिया में प्रदर्शन जारी - फोटो : सोशल मीडिया
छात्र की गतिविधियों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली थी। जिले में उसके खिलाफ कोई केस भी दर्ज नहीं है। आपत्तिजनक पोस्ट के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो उसकी जांच कराई जाएगी। -  रणविजय सिंह, एडिशनल डीसीपी 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed