{"_id":"5e3504148ebc3e4b494cbb15","slug":"jamia-firing-minor-shooter-stuck-in-a-jam-says-now-i-will-make-shaheen-bhag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जामिया विवाद: जाम में फंसा तो बोला अब बना दूंगा 'शाहीन भाग', दोस्तों संग बातचीत में कहीं ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया विवाद: जाम में फंसा तो बोला अब बना दूंगा 'शाहीन भाग', दोस्तों संग बातचीत में कहीं ये बातें
Sat, 01 Feb 2020 10:22 AM IST
अवधेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
जामिया में गोली चलाने वाला शख्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाले जेवर निवासी नाबालिग ने करीब एक सप्ताह पहले एलान कर दिया था कि वह अब शाहीन बाग को ‘शाहीन भाग’ बना देगा। जेवर क्षेत्र में एक वर्कशॉप (दुकान) में दोस्तों संग बातचीत के दौरान उसने यह बात कही थी। वहां मौजूद उसके दोस्तों ने पूछा था कि शाहीन बाग के धरने से उसे इतनी नफरत क्यों है? जवाब में उसने धरने की वजह से लगने वाले जाम और अपने नजदीकी के यहां जाने में हुई देरी को कारण बताया था। तब उसके दोस्तों ने जवाब को हलके में लिया था।
फायरिंग में घायल जामिया का छात्र
- फोटो : PTI
जेवर क्षेत्र के एक प्रधान ने बताया कि जेवर क्षेत्र और आसपास के युवा क्षेत्र की एक दुकान पर जमा होते हैं। अकसर वह भी वहां जाया करता था। करीब एक सप्ताह पहले नाबालिग से उसकी मुलाकात हुई थी। वह शाहीन बाग में चल रहे धरने के प्रति बेहद गुस्से में था। उससे इसके पीछे की वजह पूछी तो उसने दो कारण बताए।
जामिया में प्रदर्शन जारी
- फोटो : सोशल मीडिया
पहला बताया कि शाहीन बाग में कुछ लोगों ने धरने के नाम पर सड़क पर अतिक्रमण कर लिया है। करीब 10 दिन पहले वह बदरपुर बॅार्डर स्थित किसी नजदीकी के यहां जा रहा था। तब उसे जाम में फंस गया था। नाबालिग का आरोप था कि शाहीन बाग में रास्ता जाम होने के चलते रूट हाईवे से डायवर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Police Security
- फोटो : PTI
जाम में फंसा होने और रास्ता लंबा होने के कारण नजदीकी के यहां पहुंचने में 5 से 6 घंटे देर हो गई थी। तभी उसने तय कर लिया था कि शाहीन बाग वालों को वहां से भगायेगा और नामकरण ‘शाहीन भाग’ होगा।
विज्ञापन
शाहीन बाग में प्रदर्शन के दौरान चित्रकारी करते प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे कारण में उसने कासगंज के चंदन की मौत की वजह बताई गई थी। साथ ही जल्द ही बड़ा कदम उठाने की बात कही थी। प्रधान ने बताया कि उसकी ऐसी बात सुन वहां मौजूद लोगों ने उसे समझाया और वहां से जाने के लिए कह दिया था।