{"_id":"5e3501c18ebc3e4b2b120bf1","slug":"big-revealing-sharjeel-imam-is-not-supporter-of-any-party-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कट्टर प्रवृति का है शरजील इमाम, आतंकी संगठन से प्रभावित होने की आशंका, भारत की कोई पार्टी पसंद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कट्टर प्रवृति का है शरजील इमाम, आतंकी संगठन से प्रभावित होने की आशंका, भारत की कोई पार्टी पसंद नहीं
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sharjeel Imam
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशविरोधी भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू के छात्र शरजील इमाम से शुक्रवार को खुफिया विभाग, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त पूछताछ की। अपराध शाखा के सूत्रों के मुताबिक, शरजील इमाम बहुत ही कट्टर प्रवृति का है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि वह किसी आतंकी संगठन से प्रभावित तो नहीं है। शुक्रवार देर शाम तक की पूछताछ में उसने किसी संगठन से प्रभावित होने की बात को कबूल नहीं किया था।
2 of 5
Sharjeel Imam
- फोटो : Social Media
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिहार के जहानाबाद में काको स्थित घर से दिल्ली पुलिस ने शरजील का मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस ने शरजील की उसके परिजनों से बात कराई थी। उसने बताया था कि घर में उसका मोबाइल कहां रखा है। उसके परिजनों ने दिल्ली से बिहार गई अपराध शाखा की टीम को मोबाइल दे दिया।
पुलिस का मानना है कि शरजील के मोबाइल से कुछ अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। भड़काऊ भाषण वाला वीडियो भी मिल सकता है। इधर, पुलिस ने शरजील के मुनिरका स्थित कमरे से उसका लैपटॉप बरामद कर लिया। हालांकि इसे पुलिस खोल नहीं पा रही है।
अपराध शाखा के अधिकारियों का कहना है कि शरजील भारत की किसी भी पार्टी को पसंद नहीं करता है। वह देश का विभाजन कराने वाले मोहम्मद अली जिन्ना को पसंद करता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसके पास हर बात का जवाब है।
विज्ञापन
5 of 5
sharjeel imam
- फोटो : Social Media
इसे वह तर्क के साथ प्रस्तुत करता है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आ चुकी है कि पीएफआई के लोगों ने शरजील से शाहीन बाग के मंच पर संपर्क किया था। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या शरजील पीएफआई के उस सदस्य को पहले से जानता है, जिसने उससे संपर्क किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।