नई दिल्ली के जाफराबाद में सोमवार आधी रात हुए हत्याकांड के तार जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि बाबा का बेहद करीबी बॉबी कबूतर आरोपी असद का बेहद खास दोस्त है। दोनों भाइयों की हत्या के समय बॉबी अपने करीबी मुबीन के साथ वहीं पर मौजूद था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान भी कर ली है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि महज दो मिनट में आरोपियों ने 50 से अधिक राउंड गोलियां चला दीं। इससे साबित होता है कि हत्यारों के पास बेहद अत्याधुनिक हथियार थे। पुलिस को मौके से तीन अलग-अलग कैलिबर की गोलियां मिली हैं। इनमें 9 एमएम, .30 व 7.65 शामिल हैं। माना जा रहा है कि बदमाशों ने जिगाना पिस्टल का भी इस्तेमाल किया। पुलिस की टीम लगातार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।
2 of 10
जाफराबाद इलाके में सोमवार देर रात दो सगे भाई नदीम और फाजिल की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी जिला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाबा के करीबी बॉबी कबूतर पर मकोका लगा हुआ है। पिछले काफी समय से दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है। बॉबी कबूतर की असद कुरैशी के साथ दोस्ती है। एक तरह से असद बॉबी का चेला है।
3 of 10
नदीम और मो. फजील की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आशंका व्यक्त की जा रही है कि सोमवार को जब वसीम और उसके भाई असद के घर आए थे तो उस समय उसने इसकी वीडियो बनाकर बॉबी को भेजी थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मुबीन भी बॉबी का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस बदमाशों के आने-जाने के रूट की पड़ताल कर रही है। टीम दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी कर रही है।
4 of 10
जाफराबाद इलाके में सोमवार देर रात दो सगे भाई नदीम और फाजिल की हत्या के बाद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आधी रात ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो सगे भाइयों की हत्या
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके की ऋषि कर्दम गली नंबर-17 सोमवार आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। दो बाइक पर आए 4-5 बदमाशों ने करीब 50 राउंड गोलियां बरसाकर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी। गोलियों से छलनी मो. फजील (31) की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके दिव्यांग भाई नदीम (33) ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फजील को 20 और नदीम को 17 गोलियां लगी हैं।
5 of 10
जाफराबाद इलाके में सोमवार देर रात दो सगे भाई नदीम और फाजिल की हत्या के बाद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घटना स्थल से 42 खोखे बरामद किए। दोनों भाइयों के बड़े भाई वसीम ने अपनी सगी बुआ के बेटे असद कुरैशी व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। वसीम का कहना है कि सोमवार दोपहर को असद ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में 6 टीमों को लगाया गया है।