फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये पहली बार नहीं जब मोदी राज में आधी रात को सड़क पर उतरे राहुल गांधी, जानें कब-कब किया ऐसा

Sat, 14 Apr 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Apr 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
its not the first time when rahul gandhi candle march on roads at night time
rahul gandhi - फोटो : pti

कश्मीर के कठुआ और यूपी के उन्नाव में हुए रेप के मामलों से इस समय पूरे देश में उबाल है। दोनों ही मामलों में जिस तरह आरोपियों को बचाने की कोशिशें हो रही हैं उससे सभी गुस्से में हैं। इसी को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आधी रात को हजारों लोगों के साथ इंडिया गेट पर कैंडिल मार्च निकाल कर अपना विरोध जताया। हालांकि ऐसा नहीं है कि राहुल ने पहली बार मोदी राज में ऐसा कुछ किया हो। वह मोदी राज में पहले भी अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं और आधी रात को सड़क पर उतर चुके हैं।

its not the first time when rahul gandhi candle march on roads at night time
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला

राहुल ने बृहस्पतिवार देर शाम अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कि इन घटनाओं पर लाखों भारतीयों की तरह मेरा दिल भी दुखी है। हम महिलाओं को इस हाल में नहीं छोड़ सकते। आइए शांति और इंसाफ के लिए इंडिया गेट पर कैंडल मार्च में हिस्सा लें।

its not the first time when rahul gandhi candle march on roads at night time
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला

राहुल के एक ट्वीट पर आधी रात को हजारों लोग दिल्ली की सड़कों पर उतर आए। राहुल अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ इंडिया गेट पहुंचे जहां उनके साथ प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी थे। इस दौरान उन्होंने रेप के दोषियों के लिए सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की। लेकिन इससे पहले एक बार और राहुल गांधी रात में सड़क पर उतरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
its not the first time when rahul gandhi candle march on roads at night time
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला

आपको याद होगा दिल्ली में एक पूर्व सैनिक ने वन रैंक वन पेंशन की मांग करते-करते आत्महत्या कर ली थी। उन पूर्व सैनिक का नाम था रामकिशन ग्रेवाल, उसी के लिए केजरीवाल सरकार ने 1 करोड़ मुआवजे का ऐलान किया था और ये मामला कोर्ट चला गया था। रामकिशन ने नवंबर 2016 में दिल्ली में जहर खाकर जान दी थी।

विज्ञापन
its not the first time when rahul gandhi candle march on roads at night time
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला

रामकिशन की मौत ने दिल्ली की राजनीति में उठापटक ला दी थी। तब 3 नवंबर 2016 की देर शाम को रामकिशन की याद में कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर कैंडल मार्च निकाला था। इसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए। वो पहली बार था जब राहुल गांधी मोदी राज में रात में सड़कों पर उतरे ते। राहुल के साथ कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता मोमबत्ती लेकर अमर जवान ज्योति की तरफ जा रही रहे थे कि पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए नेताओं को हिरासत में ले लिया। तब राहुल को ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ संसद मार्ग थाने के बाहर लगभग 1 घंटे तक  पीसीआर वैन में बिठाए रखा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed