फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरदासपुर SP के बाद गायब हुई नोएडा से IG की नीली बत्ती कार

Thu, 21 Jan 2016 12:35 PM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन

गुरदासपुर SP के बाद गायब हुई नोएडा से IG की नीली बत्ती कार

ITBP IGs blue light car stolen from home, danger suspects

इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (आईटीबीपी) के आईजी आनंद स्वरूप की नीली बत्ती लगी सरकारी सफारी कार घर के बाहर से गायब हो गई। गाड़ी पर सीजीओ कांप्लेक्स का स्टीकर भी लगा था। पठानकोट में एसपी सलविंदर सिंह की नीली बत्ती लगी कार का ही इस्तेमाल करके एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकियों ने हमला किया था।

गुरदासपुर SP के बाद गायब हुई नोएडा से IG की नीली बत्ती कार

ITBP IGs blue light car stolen from home, danger suspects

आईटीबीपी के सरकारी चालक प्यारेलाल की तहरीर पर सेक्टर-24 थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद खुफिया एजेंसियां सचेत हो गई हैं। वहीं, नोएडा पुलिस ने आसपास के राज्यों और जिलों को सचेत कर दिया है।

गुरदासपुर SP के बाद गायब हुई नोएडा से IG की नीली बत्ती कार

ITBP IGs blue light car stolen from home, danger suspects

पुलिस के अनुसार, 1992 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी आनंद स्वरूप लोधी रोड, दिल्ली में आईटीबीपी कार्यालय में आईजी (प्रोविसनिंग) के पद पर तैनात हैं। वह परिवार समेत सी-80 सेक्टर-23, नोएडा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही सफेद सफारी नंबर-सीएच 01 जीए 2915 उन्हें कार्यालय से अलॉट हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदासपुर SP के बाद गायब हुई नोएडा से IG की नीली बत्ती कार

ITBP IGs blue light car stolen from home, danger suspects

मंगलवार शाम को सर्विस कराने के बाद गाड़ी ऑफिस आई थी। इसके बाद गाड़ी से रात करीब 11:30 बजे वे घर पहुंचे। चालक  गाड़ी घर को बाहर ही पार्क कर सो गया। बुधवार सुबह 6 बजे वह उठा तो देखा कि गाड़ी गायब थी। उसने फौरन मामले की सूचना दी जिस पर कॉलोनी के सुरक्षा गार्ड से पूछा गया। गार्ड ने बताया कि रात करीब 3:30 बजे के आसपास गाड़ी जाते हुए देखी थी, लेकिन उसने गाड़ी रोकी नहीं।

विज्ञापन

गुरदासपुर SP के बाद गायब हुई नोएडा से IG की नीली बत्ती कार

ITBP IGs blue light car stolen from home, danger suspects

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी
सेक्टर-23 में लगे सीसीटीवी में कार ले जाने की घटना की फुटेज कैद हुई है। सुरक्षा गार्ड ने दो संदिग्धों को गाड़ी ले जाते देखा। वहीं, सीसीटीवी कैमरे में चालक की सीट के साइड की फुटेज कैद हुई है। गाड़ी में सेंसर लगा हुआ था, लेकिन गाड़ी ले जाने वालों ने उसे खराब कर दिया जिससे सायरन नहीं बजा।
बगल में खड़ी गाड़ी की नंबर प्लेट भी गायब
चोरी की घटना के दौरान आईजी की गाड़ी के बगल में खड़ी वेद गट्टानी की फियट पुन्टो की नंबर प्लेट भी गायब पाई गई है। वेद ने मामले की शिकायत सेक्टर-24 पुलिस से की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed