फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वरूप राज सुसाइड केसः सामने आया सुसाइड नोट, पत्नी को बताया क्यों किया मरने का फैसला

Thu, 20 Dec 2018 12:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 20 Dec 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
it company avp swaroop raj suicide case writes emotional suicide note to wife tells reason
swaroop raj - फोटो : फेसबुक

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-144 स्थित पैरामाउंट फ्लोरविले सोसायटी में मंगलवार रात एक निजी कंपनी के एवीपी (असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट) ने पंख से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले पत्नी के नाम सुसाइड नोट में उन्होंने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को झूठा बताया है। सुसाइड नोट में ऐसी बातें लिखीं हैं जिसे पढ़कर कोई भी भावुक हो जाए....

it company avp swaroop raj suicide case writes emotional suicide note to wife tells reason
swaroop raj - फोटो : फेसबुक

पुलिस के अनुसार, मूलत:  गुरुग्राम निवासी स्वरूप राज जेनपैक्ट कंपनी में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट थे। उन पर कंपनी की दो महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मंगलवार को कंपनी के एचआर की तरफ से उन्हें एक पत्र जारी किया गया, जिसमें लिखा था कि जांच पूरी होने तक आपको निलंबित किया जाता है। इससे वह तनाव में आ गए और घर जाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब 12 बजे निजी कंपनी में काम करने वाली उनकी पत्नी घर पहुंची तो पति को फंदे से लटकता देख पुलिस को सूचना दी।

it company avp swaroop raj suicide case writes emotional suicide note to wife tells reason
swaroop raj - फोटो : अमर उजाला
क्या लिखा सुसाइड नोट में
पुलिस को मौके से पत्नी के नाम लिखा एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें अंग्रेजी में दस लाइन लिखी हैं, ‘आज मैं दुनिया छोड़ना चाहता हूं। आपको बताना चाहता हूं कि मैं आपसे कितना प्यार करता हूं। मुझ पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप झूठे हैं, मैं निर्दोष हूं मुझ पर विश्वास करो। जांच में निर्दोष साबित हुआ तो भी लोग मुझे शक की निगाह से देखेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
it company avp swaroop raj suicide case writes emotional suicide note to wife tells reason
swaroop raj - फोटो : फेसबुक

पत्नी का रो-रो बुरा हाल
स्वरूप राज की मौत के बाद उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उनकी पत्नी कृति ने बताया कि वह काम से लौटीं तो दरवाजा आसानी से नहीं खुल रहा था। बहुत मुश्किल से अंदर घुसी तो जो नजारा देखा उसे देख पैरों तले जमीन खिसक गई। कृति ने देखा कि उसका पति स्वरूप पंखे से लटका हुआ था। उसने कहा कि आज लड़कियां किसी पर भी आरोप लगाने के लिए मुक्त हैं इसीलिए लोग लड़कियों को नौकरी पर रखने से कतराने लगे हैं।

विज्ञापन
it company avp swaroop raj suicide case writes emotional suicide note to wife tells reason
swaroop raj - फोटो : अमर उजाला
युवक को कंपनी से निलंबित किया गया था। तनाव में युवक ने आत्महत्या की है। परिजन ने मामले में अभी कोई मुकदमा नहीं दर्ज कराया है। शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- निशांक शर्मा, सीओ प्रथम, ग्रेटर नोएडा  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed