फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में छत से गिरने के बाद शुरू हुआ था अबू यूसुफ के आतंकी बनने का सिलसिला, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 24 Aug 2020 05:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 24 Aug 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
ISIS terrorist arrest in delhi reveals he had accident in uttarakhand which led him to join isis
आतंकी के पास से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला

गिरफ्तार आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ के खतरनाक आतंकी संगठन आईएस(इस्लामिक स्टेट) आतंकी बनने का सिलसिला एक हादसे के साथ शुरू हुआ था। मोहम्मद मुस्तकीम खान पीओपी का काम करता था। वर्ष 2014-2015 में ये उत्तराखंड में पीओपी करते हुए कई मंजिला छत से नीचे गिर गया था। यहीं से इसका आतंकी बनने का सिलसिला शुरू हो गया।

ISIS terrorist arrest in delhi reveals he had accident in uttarakhand which led him to join isis
आतंकी के पास से बरामद बाइक - फोटो : अमर उजाला

मोहम्मद मुस्तकीम के करीब दो साथी दिल्ली व यूपी में छिपे हुए हैं। उनके दिल्ली में ही छिपे होने की ज्यादा संभावना है। दिल्ली पुलिस की कई टीमें दिल्ली, एनसीआर व यूपी में दबिश दे रही हैं। आईएस का आतंकी बनने के लिए ये आईएस के लिए लड़ाके तैयार करने लगा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2014-2015 में जब ये कई मंजिला छत से नीचे गिर गया था तो इसके सिर पर, पीठ में चोटें लगी थी।

ISIS terrorist arrest in delhi reveals he had accident in uttarakhand which led him to join isis
आतंकी के पास से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला

गिरने के कारण मुस्तकीम बेड रेस्ट पर आ गया। इसके बाद ये मोबाइल पर सोशल मीडिया से जुड़ने लगा। धीरे-धीरे ये सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करने लगा। कुछ ही समय में इसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल आ गया। इसके बाद ये सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष की वीडियो देखने लगा। इसने सबसे ज्यादा सीरिया व अफगानिस्तान में अमेरिका के हमले की वीडियो देखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ISIS terrorist arrest in delhi reveals he had accident in uttarakhand which led him to join isis
आतंकी के पास से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला

इसने जाकिर नाइक की स्पीच वाले वीडियो भी काफी देखे थे। इसके बाद ये जेहादी बनता चला गया और ये एसआई के खुरासन विंग से जुड़ गया। इसके बाद इसके मन में एक कौम के साथ हो रहे अन्याय का बदला लेने की ठानी। जल्द ही इसके संपर्क आईएस के खुरासान विंग के कमांडरों से हो गए थे। आईएस के इंडिया हैंडलर जिस तरह इसको निर्देश देते थे ये उनका उसी तरह पालन करने लग गया था।

विज्ञापन
ISIS terrorist arrest in delhi reveals he had accident in uttarakhand which led him to join isis
आतंकी के पास से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस मोहम्मद मुस्तकीम के अकेले हमला करने की बात कह रही है। वहीं दिल्ली पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने दावा किया है कि इसके साथ एक से दो आतंकी और थे। ये आतंकी दिल्ली व यूपी में छिपे हुए हैं। दिल्ली पुलिस उनको पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी में छापेमारी कर रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि आतंकी मोहम्मद खान अन्य लोगों को जेहादी बनाने और उन्हें आईएस में भर्ती करने का काम भी कर रहा था। स्पेशल सेल इस बात की जांच कर रही है कि ये पिछले छह वर्ष में कितने लोगों के संपर्क में आया और इसने कितने लोगों को जेहादी बनाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed