फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   American citizen Matthew VanDyke granted permission to travel to the US; six Ukrainians also receive relief

Delhi NCR News: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को अमेरिका जाने की अनुमति, छह यूक्रेनियों को भी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
-म्यांमार में हथियार और ड्रोन ट्रेनिंग देने के आरोप में एनआईए ने किया था गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
राउज एवेन्यू स्थित विशेष एनआईए अदालत ने शुक्रवार को अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैनडाइक को अमेरिका जाने की अनुमति दे दी। साथ ही, छह यूक्रेनी नागरिकों को भी 24 फरवरी तक भारत से बाहर रहने की इजाजत दी गई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इन सातों विदेशी नागरिकों को मार्च 2026 में गिरफ्तार किया था। उन पर म्यांमार में जातीय सशस्त्र समूहों को हथियार मुहैया कराने और ड्रोन युद्ध की ट्रेनिंग देने का आरोप है। विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने सातों की अर्जियों पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। सुनवाई के दौरान एनआईए ने कहा कि मामले के कई पहलुओं की जांच के लिए उसे और समय चाहिए।

म्यांमार में ट्रेनिंग देने का आरोप :
एनआईए के अनुसार, आरोपी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे और बिना जरूरी परमिट पूर्वोत्तर क्षेत्र से मिजोरम के रास्ते म्यांमार गए थे। एजेंसी ने चार्जशीट में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट की धाराएं 21 और 23 लगाई हैं। एनआईए के मुताबिक, मामले के आतंकवाद से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है और आगे पूरक आरोपपत्र दाखिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed