फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनआईए की कार्रवाई: दोषी हों तो दे देना फांसी, बेगुनाह है तो रिहा करो

Fri, 28 Dec 2018 02:06 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Dec 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
IS module Mufti Sohail and other relatives of accused comment on NIA busts in delhi
Nia delhi - फोटो : G. pal

एनआईए द्वारा जाफराबाद इलाके से आतंक की साजिश रचने और आईएस से प्रभावित संगठन से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी से उनके परिजन हैरान हैं।  जाफराबाद में ही रहने वाले हरकत उल हर्ब ए इस्लाम संगठन के मास्टर माइंड मुफ्ती सुहैल के पिता ने कहा कि उनका बेटा दोषी हो तो उसे फांसी दे देना, लेकिन बेगुनाह है तो जल्द रिहा कर दिया जाए। उन्हें अपने देश की न्याय व्यवस्था और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। एनआईए व बाकी एजेंसियां उनके बच्चों को इंसाफ दिलवाएगी।



(सभी फोटा- कुमार संजय/जी पाल, अमर उजाला, नई दिल्ली)
 

IS module Mufti Sohail and other relatives of accused comment on NIA busts in delhi
Nia delhi - फोटो : kumar sanjay

मूलरूप से अमरोहा के रहने वाले मुफ्ती सुहैल के पिता हफीज अहमद ने कहा कि वह पिछले 35 साल से चौहान बांगर की गली नंबर-9 में रहते हैं।परिवार में तीन बेटे जुनैद, उबैद और छोटा सुहैल हैं। परिवार का इंवर्टर और बैटरी बनाने का पुराना काम है। सुहैल जिसे मास्टर माइंड बताया जा रहा है, उसने देवबंद और अमरोहा के मदरसे से पढ़ाई की थी। एक साल पहले ही उसकी अमरोहा की रहने वाली राफिया से शादी हुई थी।

IS module Mufti Sohail and other relatives of accused comment on NIA busts in delhi
Nia delhi - फोटो : kumar sanjay

सुहैल दो माह पूर्व पत्नी के साथ अमरोहा चला गया था। वहां एक मदरसे में पढ़ा रहा था। बुधवार तड़के दिल्ली और अमरोहा में एक साथ एनआईए ने रेड की। उनके दो मंजिला मकान के हर हिस्से की तलाशी ले ली गई। पुलिस घर से टूटे हुए चार्जर, इनवर्टर के सर्किट, बैटरी व  इनवर्टर बनाने का अन्य सामान उठाकर ले गए। हफीज ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने उनके सारे मोबाइल व अन्य सामान ले लिया। पुलिस को घर से कुछ खास बरामद नहीं हुआ। सामान ले जाने के बाद परिवार को जो रिसीविंग दी गई, उसमें कुछ ऐसे सामान की भी लिस्ट थी जो उनके घर पर मिले ही नहीं। हफीज ने कहा कि उनके बेटे को जबरन न फंसाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IS module Mufti Sohail and other relatives of accused comment on NIA busts in delhi
Nia delhi - फोटो : kumar sanjay

आजम की सुहैल से होती थी फोन पर बात
सुहैल के लिए हथियार का इंतजाम कराने के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद आजम के परिजनों ने उसे बेकसूर बताकर सारे आरोपी खारिज किए हैं। परिवार ने यह तो माना कि पहले सुहैल उसके मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने जरूर आता था। कई बार उसने कॉल कर आजम से दवाइयों के बारे में भी पूछा। आजम के साले साकिब खान ने बताया कि उसके जीजा पिछले चार साल से मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उसके परिवार में पिता मोहम्मद हफीज के अलवा पांच भाई हैं। आजम अपनी पत्नी उजमा और पांच साल की बेटी के साथ गली नंबर-4, चौहान बांगर में रहता है। कुछ समय पूर्व वह अपने पूरे परिवार के साथ मक्का उमराह (धार्मिक यात्रा) करने गया था। साकिब के मुताबिक पुलिस उसके जीजा को फंसा रही है। आजम के भाई वसीम और नदीम का कहना था कि वह हर भाई के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे।

विज्ञापन
IS module Mufti Sohail and other relatives of accused comment on NIA busts in delhi
Nia delhi - फोटो : G pal

जुबैर और जैद की गिरफ्तारी से हैरान हैं पड़ोसी
पिछले करीब 40 साल से जुबैर और जैद मलिक का परिवार गली नंबर-25, मकान नंबर-579 में रहता है। परिवार में पिता गुलजार, मां और दो छोटे भाई हैं। परिवार का कूलर व पंखे की मोटर बनाने का कारोबार है। जुबैर डीयू का छात्र है, जबकि जैद पिता के साथ कारोबार को देखता है। पड़ोसी शाह आलम ने बताया दोनों लड़के बेहद शरीफ हैं। कभी किसी ने उनको आवारा लड़कों के साथ खड़े हुए नहीं देखा। पड़ोसियों ने उनके आतंकी होने की बात को नकार दिया। पड़ोसियों का कहना था कि बच्चों को जबरन आतंकी बनाकर उठाया गया है। इधर जैद और जुबैर की मां उनकी गिरफ्तारी की खबर के बाद से बेहोश है। घर पर रिश्तेदार उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं। एनआईए के मुताबिक जैद व जुबैर पर बैटरी, कनेक्टर और फर्जी कागजात के आधार पर सिमकार्ड उपलब्ध कराने का आरोप है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed