दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में प्रदूषण का आपातकाल भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन स्थिति अभी संतोषजनक नहीं हो पाई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली- एनसीआर में गाजियाबाद सर्वाधिक प्रदूषित रहा। गाजियाबाद में हवा फिर से गंभीर स्तर पर पहुंच गई, जबकि अन्य शहरों में वायु गुणवत्ता बहुत खराब स्तर पर बरकरार रही। तापमान में गिरावट और हवा की गति के फिर से मंद पड़ने से प्रदूषण में हल्की बढ़त हुई है।
गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता गंभीर, दिल्ली में बहुत खराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोर कास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक मौसम प्रदूषण के लिए उत्प्रेरक का काम कर रहा है। बृहस्पतिवार को सतह पर चलने वाली हवा की गति 2.6 किलोमीटर प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई। यह हवा की मंद गति है, जो प्रदूषण के कणों को बिखरने में असक्षम है। बुधवार को सतह पर 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा रिकॉर्ड की गई थी, जिसने प्रदूषण कणों को बिखेर दिया था। सफर के मुताबिक अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
केंद्रीय एजेंसी सफर ने अपनी हेल्थ एडवाइजरी में कहा है कि बहुत खराब वायु गुणवत्ता की स्थिति में भी वायु प्रदूषण से बचाव जरूरी है। इसलिए श्रमसाध्य कार्य खुले वातावरण में न करें। संभव हो तो एन-96 और पी-100 मास्क का इस्तेमाल करें। बृहस्पतिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 399, फरीदाबाद का एक्यूआई 392, गाजियाबाद का एक्यूआई 423, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 383, गुरुग्राम का एक्यूआई 347, नोएडा का एक्यूआई 388 रिकॉर्ड किया गया। 301 से 400 का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी को दर्शाता है।
आपात स्तर की ओर बढ़े पीएम कण
दिल्ली-एनसीआर की हवा में पार्टिकुलेट मैटर 2.5 और 10 अपने सामान्य स्तर से करीब पांच गुना अधिक स्तर पर पहुंच गए हैं। बृहस्पतिवार को रात आठ बजे पीएम 2.5 का स्तर 292 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर वहीं पीएम 10 का स्तर 441 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड हुआ है। पीएम 2.5 का सामान्य स्तर 60 और पीएम 10 का सामान्य स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होता है। वहीं पीएम 2.5 का आपात स्तर 300 और पीएम 10 का आपात स्तर 500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होता है।
27 26 25 24 23 22
दिल्ली 399 384 409 448 450 421
गाजियाबाद 423 398 414 456 478 498
ग्रेटर नोएडा 383 394 415 450 457 438
नोएडा 388 386 394 464 466 434
फरीदाबाद 392 327 394 444 444 392
गुरुग्राम 347 310 337 303 300 197