दिल्ली के दबंग बल्लेबाज गौतम गंभीर को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2.80 करोड़ रुपए में खरीद लिया गया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि गंभीर दिल्ली की टीम से खेल रहे हों।
IPL Auction : नीलामी के वक्त दिल्ली के इस खिलड़ी ने किए 'गंभीर' ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले शुरुआती तीन सीजन में वह दिल्ली डेयरडेविल्स का ही हिस्सा थे। लेकिन उसके बाद चौथे सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनको 11.04 करोड़ रुपए में खरीदा लिया था।
जिसके बाद से वह दसवें सीजन तक कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेले लेकिन अब आईपीएल के सीजन-11 में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में वापसी की है।
मालूम हो कि कोलकाता की टीम को दो बार जीत का स्वाद चखाने के बाद भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनको इस बार अपनी टीम में नहीं लिया।
शनिवार को बंगलुरू में हो रहे आईपीएल के सीजन-11 के ऑक्शन के दौरान उन्होंने ट्वीट किया कि 'मैं वापस आ गया दिल्ली डेयरडेविल्स।'
I AM BACK @DelhiDaredevils @IPL