फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में मनाया गया विश्व योग दिवस, केंद्रीय मंत्री ने किया जमकर योग

Thu, 21 Jun 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jun 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
international yoga day celebration in delhi
yoga day
आज विश्वभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। साल 2015 में पहली बार इसे अतंरराष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया गया और दुनियाभर में लोगों ने योग को अपनाया और इसके फायदे को जाना। 
international yoga day celebration in delhi
yoga day
दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पूरे देश में बृहस्पतिवार को चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। विश्व योग दिवस पर दिल्ली में होने वाला प्रमुख आयोजन कनॉट प्लेस की बजाय इस बार राजपथ पर हो रहा है। दिल्ली में योग के आयोजन में उपराज्यपाल अनिल बैजल, सांसद व दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद महेश गिरी, प्रवेश वर्मा ने भी शिरकत किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मौजूद रहे और उन्होंने योग भी किया। 
international yoga day celebration in delhi
yoga day
फरीदाबाद में अंतराराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहरवासियों ने योग किया। योग के लिए सरकारी एवं निजी संस्थाओं ने अलग-अलग आयोजन किए थे। सरकारी स्तर पर जहां खेल परिसर स्थित फुटबॉल मैदान में करीब 30 हजार लोगों ने योग किया। वहीं वाईएमसीए विश्वविद्यालय, सराय ख्वाजा स्थित राजकीय विद्यालय, मानव रचना जैसी शैक्षणिक संस्थाओं में योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा शहर की विभिन्न आरडब्ल्यूए द्वारा भी विभिन्न पार्क में योग शिविर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
international yoga day celebration in delhi
yoga day
गाजियाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हर उम्र के लोगों ने अपनी भागीदारी दिखाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजन स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया और योग कार्यक्रम से पहले नवयुग मार्केट स्थित वाल्मीकि पार्क को साफ किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed