दिल्ली पुलिस के दक्षिण जिले ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सभी महिला गश्ती दस्ता(ऑल वीमेन पट्रोलिंग स्क्वायड) को उतारा है। इस दस्ते का उद्देश्य महिला की सुरक्षा व सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।
2 of 8
all women police squad
- फोटो : अमर उजाला
ये दस्ता दक्षिण जिले में उन जगहों पर पेट्रोलिंग करेगा जहां महिला की उपस्थिति ज्यादा होती है। दक्षिण जिला पहला ऐसा जिला बन गया है कि जिसने पहली बार महिला पेट्रोलिंग दस्ता पेट्रोलिंग के लिए जिले में उतारा है।
3 of 8
all women police squad
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि इस दस्ते में 12 महिला पुलिसकर्मी हैं। ये एक जिप्सी व चार मोटरसाइकिल पर पेट्रोङ्क्षलग करेंगी। सभी महिला पुलिस कर्मियों को पेट्रोलिंग के लिए प्रशिक्षित किया गया और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी गई है।
4 of 8
all women police squad
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि इस महिला पेट्रोलिंग दस्ते को दो उद्देश्यों के साथ पट्रोलिंग के लिए उतारा गया है। पहला, सड़क किनारे व सार्वजनिक जगहों पर अकेली घूमने वाली महिलाओं में सुरक्षा की भावना लाना है।
5 of 8
all women police squad
- फोटो : अमर उजाला
दूसरा, इससे महिला पुलिसकर्मी भी प्रोत्साहित होंगी। इस दस्ते में होशियार व समझदार महिला पुलिसकर्मियों को चुना गया है।