फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल मां: महिला ने दो महीने की मासूम का गला दबाकर ओवन में छिपाया, बेटी पैदा होने से थी नाराज

Tue, 22 Mar 2022 02:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Mar 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
infant found dead in oven in chirag dilli baby mother arrested by police
दो घंटे बाद ओवन में मृत मिली दो माह की बेटी - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपनी दो महीने की बच्ची अनन्या कौशिक का गला दबाकर उसे माइक्रोवेब ओवन में छिपा दिया। परिजनों ने बच्ची के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। तलाशी लेने पर अनन्या का शव ओवन में मिला। दो घंटे में बच्ची ओवन में मृत मिली। 

infant found dead in oven in chirag dilli baby mother arrested by police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मां डिम्पल कौशिक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि मालवीय नगर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी मां दूसरा बच्चा बेटी होने से नाराज थी। 

infant found dead in oven in chirag dilli baby mother arrested by police
घटनास्थल पर मौजूद जांच टीम - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गुलशन कौशिक परिवार के साथ मकान नंबर 656, भैरो चौक चिराग दिल्ली गांव में रहता है। परिवार में पत्नी डिंपल कौशिक के अलावा चार वर्ष का बेटा और दो माह की बेटी अनन्या कौशिश की थी। साथ में गुलशन की मां व भाई भी रहते हैं। वह घर में ही किराना की दुकान चलाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
infant found dead in oven in chirag dilli baby mother arrested by police
मृत नवजात की दादी - फोटो : अमर उजाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे डिम्पल ने बच्ची का गला दबा दिया और उसे दूसरी मंजिल पर रखे एक खराब ओवन में डाल दिया। इसके बाद वह पहली मंजिल पर आ गई। वह कमरा बंद कर अपने चार वर्ष के बेटे को पीटने लगी। पति, सास व देवर ग्राउंड फ्लोर पर अपनी किराना की दुकान पर बैठे थे। वह शोर सुनकर ऊपर गए तो देखा कि डिंपल चार वर्ष के बेटे को पीट रही थी। कमरा अंदर से बंद थ। इन लोगों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर बेटे को बचाया। इस दौरान डिम्पल बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जाकर पता लगा कि उसने बेहोश होने का नाटक किया था। 

विज्ञापन
infant found dead in oven in chirag dilli baby mother arrested by police
मृत नवजात की दादी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

तभी परिजनों को बच्ची की चिंता हुई। बच्ची को सभी जगह ढूंढा गया।  बाद में बच्ची दूसरी मंजिल पर रखे माइक्रोवेब ओवन में बेहोशी की हालत में मिली थी। बच्ची की दादी ने बच्ची को ओवन से बाहर निकाला। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार शाम करीब पांच बजे अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस बच्ची के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed